NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आएंगे, तैयारियां तेज
    अगली खबर
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आएंगे, तैयारियां तेज
    व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आएंगे

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दौरे पर आएंगे, तैयारियां तेज

    लेखन गजेंद्र
    Nov 19, 2024
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले कुछ महीनों में भारत के दौरे पर आ सकते हैं। यह जानकारी क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दी।

    पेस्कोव ने बताया कि जल्द ही पुतिन के भारत दौरे की तारीखों की घोषणा की जाएगी, यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

    अभी केंद्र सरकार की ओर से पुतिन की यात्रा को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। दौरा दिसंबर के अंत या जनवरी में हो सकती है।

    दौरा

    रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत आएंगे पुतिन

    पुतिन ने हाल में काफी कम विदेश यात्रा की है। वे 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार भारत आ रहे हैं।

    पिछली बार पुतिन 6 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में 21वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत आए थे।

    वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जुलाई में मॉस्को का दौरा किया था, जो 2024 में उनकी पहली विदेश यात्रा थी। वे 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

    यात्रा

    पुतिन की कम हुई विदेश यात्राएं

    पुतिन ने यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद अपनी विदेश यात्राएं सीमित कर दी हैं। हालांकि, उन्होंने 2022, 2023 और 2024 में लगातार चीन की यात्राएं की हैं।

    पुतिन की विदेश यात्रा कम होने के पीछे बड़ा कारण यूक्रेन में कथित युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट है।

    रोम संविधि के तहत, ICC के सदस्य उनको हिरासत में लेने को बाध्य हैं, जिनके खिलाफ वारंट जारी हुआ है, अगर वे उनसे मिलने जाते हैं।

    जानकारी

    भारत में हिरासत में नहीं लिए जाएंगे पुतिन?

    पुतिन के भारत आने पर उनके ICC के रोम संविधि के तहत हिरासत में लिए जाने का कोई डर नहीं है क्योंकि भारत ने रोम संविधि पर हस्ताक्षर या अनुसमर्थन नहीं किया है। ऐसे में पुतिन यहां आने को लेकर निश्चिंत हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    व्लादिमीर पुतिन
    रूस समाचार

    ताज़ा खबरें

    राजामौली वाली बायोपिक से बेखबर दादा साहेब फाल्के के पोते, बोले- कम से कम बताते तो आमिर खान
    डोनाल्ड ट्रंप के जीरो टैरिफ दावे को जयशंकर ने झटका दिया, कहा- अभी कुछ तय नहीं डोनाल्ड ट्रंप
    तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन का भारत में विरोध, यहां क्या-क्या काम करती है कंपनी? तुर्की
    जंगल की आग से उत्पन्न प्रदूषण बन सकता है गंभीर बीमारियों का कारण, अध्ययन में खुलासा लाइफस्टाइल

    व्लादिमीर पुतिन

    रूस: राष्ट्रपति पुतिन के पसंदीदा अखबार की उप संपादक की रहस्यमयी मौत, पहले मरे थे संपादक रूस समाचार
    #NewsBytesExplainer: पुतिन ने कौन-सी परंपरा तोड़ते हुए जयशंकर से की मुलाकात, बैठक की इतनी चर्चा क्यों? रूस समाचार
    एलन मस्क का दावा- पुतिन यूक्रेन युद्ध से पीछे हटे तो उनकी हत्या हो जाएगी  एलन मस्क
    रूस: पुतिन के सबसे बड़े आलोचक और विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की जेल में मौत रूस समाचार

    रूस समाचार

    रूस में अमेरिका के 9/11 जैसा हमला, यूक्रेनी ड्रोन सारातोव में बहुमंजिला इमारत से टकराया यूक्रेन
    यूक्रेन यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्लादिमीर पुतिन से हुई फोन पर बातचीत बात नरेंद्र मोदी
    रूसी हेलीकॉप्टर Mi-8T कामचटका प्रायद्वीप में हुआ लापता, 22 लोग थे सवार हेलीकॉप्टर
    यूक्रेन ने बनाया रूसी ऊर्जा संयंत्र को निशाना, रूस ने 158 ड्रोन धराशायी किए यूक्रेन युद्ध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025