Page Loader
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन ने मुलाकात की (तस्वीर: एक्स/@SputnikInt)

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद उत्तर कोरिया पहुंचे

लेखन गजेंद्र
Jun 18, 2024
11:27 pm

क्या है खबर?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद मंगलवार को उत्तर कोरिया की 2 दिवसीय यात्रा पर पहुंच गए हैं। प्योंगयान में सुनान अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुतिन का स्वागत हुआ। अल जजीरा के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन के मुताबिक, किम जोंग उन के निमंत्रण पर पुतिन 18 और 19 जून को मैत्रीपूर्ण राजकीय यात्रा पर हैं। प्योंगयांग में पुतिन के स्वागत में सड़कों को सजाया गया है। पुतिन कोरिया दौरे के बाद सीधे वियतनाम रवाना होंगे।

यात्रा

क्या है पुतिन और किम की मुलाकात के मायने?

पुतिन के विदेश नीति सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि रूस और उत्तर कोरिया मुलाकात के दौरान एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं जिसमें सुरक्षा मुद्दे भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह समझौता किसी अन्य देश के विरुद्ध नहीं होगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में सुरक्षा मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आगे सहयोग की संभावनाओं को रेखांकित किया जाएगा। वहीं अमेरिका ने मुलाकात के मायने हथियारों की आपूर्ति से जुड़ा समझौता बताया है।

मुलाकात

वर्ष 2000 में पहली बार उत्तर कोरिया गए थे पुतिन

पुतिन ने वर्ष 2000 में पहली बार राष्ट्रपति की शपथ लेने के 4 महीने बाद प्योंगयांग का दौरा किया था। उस समय पुतिन ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन के पिता किम जोंग इल से मुलाकात की थी। बता दें कि किम जोंग उन ने 2019 में अपनी विशेष बुलेट ट्रेन से रूस के पूर्वी हिस्से का दौरा किया था। तब उन्होंने पुतिन को उत्तर कोरिया आने का निमंत्रण दिया था, जिसे पुतिन ने स्वीकार किया था।

ट्विटर पोस्ट

पुतिन के स्वागत में सजी सड़कें