LOADING...
तेल न खरीदने के ट्रंप के दावे पर रूस का जवाब, कहा- ऐसा कोई संकेत नहीं
तेल न खरीदने के डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर रूस का जवाब

तेल न खरीदने के ट्रंप के दावे पर रूस का जवाब, कहा- ऐसा कोई संकेत नहीं

लेखन गजेंद्र
Feb 03, 2026
04:25 pm

क्या है खबर?

रूस ने मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस दावे का खंडन किया है, जिसमें उन्होंने भारत द्वारा रूस से तेल नहीं खरीदने की बात कही है। रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने मंगलवार को कहा कि उसे भारत से ऐसा कोई संदेश नहीं मिला, जिससे यह संकेत मिले कि नई दिल्ली रूसी तेल खरीदना बंद करने की योजना बना रही है। क्रेमलिन ने कहा कि भारत की तेल खरीद रणनीति में किसी बदलाव की उसे जानकारी नहीं है।

बयान

रूस ने क्या कहा?

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि "इस मामले पर नई दिल्ली की ओर से अभी तक हमें कोई बयान नहीं मिला है।" पेस्कोव ने कहा कि रूस भारत के साथ अपने संबंधों को महत्व देता है और अपनी रणनीतिक साझेदारी को विकसित करना जारी रखेगा। बता दें कि अभी भारत की ओर से भी अमेरिकी व्यापार समझौते की विस्तृत जानकारी और खासतौर पर रूस तेल खरीद को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है।

बयान

ट्रंप ने क्या कहा था?

ट्रंप ने ट्रुथ पर समझौते की जानकारी देते हुए लिखा था कि उनकी प्रधानमंत्री मोदी से व्यापार, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करने पर बातचीत हुई थी। उन्होंने लिखा कि मोदी रूसी तेल खरीदना बंद करने और अमेरिका शायद, वेनेजुएला से बहुत ज़्यादा तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं। ट्रंप ने आगे लिखा कि मोदी के अनुरोध पर वे अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर भी सहमत हुए, जिसके तहत अमेरिका टैरिफ कम करके 25 से 18 प्रतिशत कर देगा।

Advertisement

बयान

मोदी ने ट्रंप के पोस्ट पर क्या दिया था बयान?

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के पोस्ट के बाद एक्स पर लिखा, 'अपने प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया उत्पाद पर टैरिफ 18 प्रतिशत कम होगा।' उन्होंने लिखा कि जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और सबसे बड़े लोकतंत्र एकसाथ काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को फायदा होता है और मौके खुलते हैं। उन्होंने लिखा कि वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का नेतृत्व बहुत जरूरी है।

Advertisement