रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिनमें एक रॉकेट फैक्टरी और कीव के बाहरी इलाकों में मौजूद एक ड्रोन असेंबली शॉप भी शामिल है।
इससे पहले यूक्रेन ने रूस में कई ड्रोन हमले किए थे, जिसमें 4 लोगों की मौत हुई थी।
इस दौरान रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस की ओर बढ़ रहे 71 ड्रोनों को सफलतापूर्वक मार गिराया। इन ड्रोनों में से 5 सीधे मॉस्को पर हमले के लिए आ रहे थे।
कीव में हमले से महिला की मौत, पांच घायल
कीव पर हुए इन हवाई हमलों से काफी नुकसान हुआ है। एक रिहायशी इमारत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य लोग घायल हुए।
इन हमलों और नुकसान के बावजूद, रूसी वायु रक्षा बल मजबूती से डटे हुए हैं।
बता दें कि ये हमले रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे शांति प्रयासों के बीच हुए हैं, जिसके लिए अमेरिका कोशिश कर रहा है। हालांकि, अभी तक तनाव कम नहीं हुआ है।