NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / खराब होती सेहत के कारण जनवरी में पद छोड़ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
    अगली खबर
    खराब होती सेहत के कारण जनवरी में पद छोड़ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    खराब होती सेहत के कारण जनवरी में पद छोड़ सकते हैं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

    लेखन प्रमोद कुमार
    Nov 06, 2020
    01:25 pm

    क्या है खबर?

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अगले साल जनवरी में अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

    मीडिया में खबरें आई हैं कि पुतिन पार्किंसंस नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। इसके चलते उनकी दोनों बेटियां और 37 वर्षीय गर्लफ्रेंड अलीना कबाइवा उन्हें पद छोड़ने के लिए राजी कर रही हैं।

    मॉस्‍को के राजनीति विज्ञानी वलेरी सोलोवेई ने ब्रिटिश अखबार द सन से कहा कि पुतिन पर उनके परिवार का गहरा असर है और वो उनकी बात मान सकते हैं।

    सेहत

    पुतिन में देखे जा रहे हैं बीमारी के लक्षण

    सोलोवेई ने कहा कि पिछले कुछ समय में पुतिन में इस बीमारी के लक्षण नजर आने लगे हैं।

    रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक कार्यक्रम में पुतिन लगातार अपने पैरों को हिलाते हुए नजर आए थे।

    इसके अलावा एक फुटेज में उन्हें लगातार अपनी उंगलियां चटकाते हुए देखा गया था, जब उन्होंने संभवत: दवा लेने के लिए कप को पकड़ा हुआ था।

    पार्किंसंस एक तरह की मानसिक बीमारी है, जो समय के साथ-साथ गंभीर होती जाती है।

    बयान

    पुतिन पर परिवार का दबाव- सोलेवेई

    सोलेवेई ने कहा है पुतिन का परिवार उन पर पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा पुतिन पर परिवार का गहरा असर है। वो जनवरी तक सत्ता सौंपने की योजना सार्वजनिक कर सकते हैं।"

    उन्होंने आगे कहा कि जल्द एक नया प्रधानमंत्री बनाया जाएगा, जिसने पुतिन की देखरेख में ट्रेनिंग दी जाएगी।

    हालांकि, पुतिन के स्टाफ ने इन कयासों का खंडन किया है। स्टाफ ने कहा है कि पुतिन ऐसी कोई योजना नहीं बना रहे हैं।

    जानकारी

    जनवरी में सत्ता सौंपने की योजना सार्वजनिक कर सकते हैं पुतिन

    सोलोवेई ने कहा कि 68 वर्षीय पुतिन जनवरी में अपने पद छोड़ने की योजना को सार्वजनिक कर सकते हैं। अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वो अपनी जगह किसे सत्ता सौंपेंगे।

    विधेयक

    आपराधिक कार्रवाई से पुतिन को मिल सकती है छूट

    पुतिन के पद छोड़ने की अटकलें ऐसे समय सामने आई हैं, जब रूस की संसद नये विधेयक पर विचार कर रही है।

    इसके अनुसार पुतिन के खिलाफ आजीवन आपराधिक कार्रवाई नहीं की जा सकेगी। खुद पुतिन ने यह विधेयक पेश किया था।

    इसके तहत कार्यकाल के दौरान लिए गए फैसलों के लिए राष्ट्रपति के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई नहीं होगी।

    इसका मतलब है जिंदा रहने तक पुतिन को कानूनी कार्रवाई से छूट रहेगी और सभी सरकारी सुविधाओं भी मिलती रहेंगी।

    संकेत

    विधेयक को माना गया था सत्ता हस्तांतरण का संकेत

    इस विधेयक को लेकर रूसी मीडिया ने कहा था कि यह देश में सत्ता के हस्तांतरण का संकेत है।

    पुतिन की सेहत को देखते हुए पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे।

    हालांकि, विधेयक में संसद को राष्ट्रपति को दिया गया सरंक्षण वापस लेने का भी अधिकार दिया गया है। अगर राष्ट्रपति के खिलाफ देशद्रोह जैसे आरोप लगते हैं तो संसद यह सरंक्षण वापस ले सकती है। इसके लिए दोनों सदनों का दो तिहाई बहुमत जरूरी होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रूस समाचार
    व्लादिमीर पुतिन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    रूस समाचार

    रूस का दावा- अगले महीने मिलना शुरू हो जाएगी कोरोना वायरस की वैक्सीन भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: अगले महीने लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराने की तैयारी में रूस भारत की खबरें
    सीमा विवाद: समझौते के बाद भी पीछे नहीं हट रहा चीन, भारतीय सेना भी बढ़ाएगी तैनाती चीन समाचार
    अक्टूबर से नागरिकों को कोरोना वायरस वैक्सीन देने की योजना बना रहा रूस भारत की खबरें

    व्लादिमीर पुतिन

    UAE के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'जायद मेडल' से सम्मानित किए जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी नरेंद्र मोदी
    UAE के बाद अब रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया सम्मानित भारत की खबरें
    पुतिन से मुलाकात के लिए निजी ट्रेन लेकर रूस पहुंचे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उत्तर कोरिया
    रूसः इमरजेंसी लैंडिंग करते वक्त विमान में लगी आग, 41 यात्रियों की मौत रूस समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025