Loading...
फ्रांस में फिर प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे 4 लाख लोग, 1,000 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार; कई जगह झड़प
फ्रांस के कई शहरों में फिर प्रदर्शन भड़क गए हैं

फ्रांस में फिर प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे 4 लाख लोग, 1,000 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार; कई जगह झड़प

लेखन आबिद खान
Oct 25, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

फ्रांस में इस सप्ताहांत फिर बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं। स्कूलों की बदहाली, बढ़ती महंगाई और अन्य मांगों को लेकर 4 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतर आए। इस दौरान सैकड़ों जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी किया। इस दौरान 1,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दर्जनों जगहों पर हालात तनावपूर्ण हैं।

प्रदर्शन

पेरिस में ही एक लाख से ज्यादा लोगों ने किया प्रदर्शन

फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, केवल पेरिस में ही एक लाख से ज्यादा प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे।

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने बताया कि प्रदर्शनों के दौरान लगभग 1,000 गिरफ्तारियां की गईं। उन्होंने पुलिस और काले कपड़े पहने व्यक्तियों के समूहों के बीच गंभीर झड़पों का हवाला दिया।

समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान कानून प्रवर्तन अधिकारियों को असाधारण रूप से उच्च स्तर की हिंसा का सामना करना पड़ा।

शहर

कई शहरों में झड़प, 2 लोग घायल

पेरिस के अलावा लियोन, लिली, मॉन्टपेलियर, नांत और टूलूज में भी प्रदर्शन हुए। मार्सेई में भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं।

क्लेरमों-फेरां और टूलूज में कम से कम 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हिंसा की आशंका को देखते हुए फ्रांस के शहरों में 70,000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।

फ्रांस में अगले साल चुनाव है। उससे पहले ये प्रदर्शन राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरे हैं।

ADVERTISEMENT

ट्रंप का बयान

ट्रंप बोले- फ्रांस ने नफरत करने वालों के लिए सीमाएं खोलीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि फ्रांस जल रहा है, क्योंकि उसने उन लोगों के लिए अपनी सीमाएं खोल दीं, जो उससे नफरत करते हैं।

उन्होंने कहा, "फ्रांस में पुलिस तो है, लेकिन उन्हें अपना काम करने की इजाजत नहीं है। इसलिए फ्रांस इस समय जल रहा है क्योंकि उसने अपनी सीमाएं उन लोगों के लिए खोल दी हैं जो उससे नफरत करते हैं। वे फ्रांस से नफरत करते हैं। वे फ्रांस के लोगों से नफरत करते हैं।"

ADVERTISEMENT

वजह

क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?

फ्रांस में करीब एक महीने से प्रदर्शन हो रहे हैं। इनकी शुरुआत स्कूली छात्रों के विरोध से हुई थी। छात्र मांग कर रहे थे कि स्कूल में शिक्षकों की संख्या बढ़ाई जाए और संसाधनों की कमी दूर की जाए।

इसके बाद ये आंदोलन अन्य स्कूलों में फैला और धीरे-धीरे सामाजिक आंदोलन में बदल गया।

प्रदर्शनकारियों की मांगें हैं कि वेतन और पेंशन बढ़ाई जाए, महंगाई कम की जाए और सरकारी सेवाओं और स्कूलों को बेहतर बनाया जाए।

ADVERTISEMENT