डीजल निर्यात रोकने पर विचार कर रहे डोनाल्ड ट्रंप, कीमतें घटाने की कोशिश
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के कारण वदुनिया भर में ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप डीजल के निर्यात पर रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं।
उन्होंने माना कि इससे पेट्रोल भले ही महंगा हो जाए, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि डीजल की कीमतें कम हो सकती हैं।
कीमतों में भारी उछाल का कारण मुख्य तौर पर ईरान युद्ध की वजह से सप्लाई में आई कमी और रिफाइनिंग में आ रही रुकावटों को बताया जा रहा है। इसमें यूक्रेन द्वारा रूसी ऊर्जा ठिकानों पर किए गए हमले भी कुछ हद तक शामिल हैं।
इसी के चलते डीजल की कीमत रिकॉर्ड 6.53 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई है, जबकि एक साल में पेट्रोल भी 40 प्रतिशथ से ज्यादा महंगा हो चुका है।
प्रशासन स्वैच्छिक निर्यात सीमा पर भी विचार कर रहा है
अमेरिकी प्रशासन डीजल निर्यात रोकने के साथ ही कुछ और उपायों पर भी गौर कर रहा है, जैसे कि स्वेच्छा से निर्यात की सीमा तय करना और कर-मुक्त डीजल की बिक्री का दायरा बढ़ाना।
ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने खास तौर पर बताया कि मध्य पूर्व और चीन से कम निर्यात होने की वजह से हालात और भी खराब हो रहे हैं।
अच्छी बात यह है कि प्रशासन को उम्मीद है कि यूरोप से जल्द ही नए डीजल सप्लाई की घोषणा हो सकती है।