NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / आलीशान सुविधाओं का ठिकाना है राष्ट्रपति पुतिन का आवास, जहां उन्होंने की प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी
    अगली खबर
    आलीशान सुविधाओं का ठिकाना है राष्ट्रपति पुतिन का आवास, जहां उन्होंने की प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर लिया इन सुविधाओं का आनंद

    आलीशान सुविधाओं का ठिकाना है राष्ट्रपति पुतिन का आवास, जहां उन्होंने की प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 09, 2024
    04:38 pm

    क्या है खबर?

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 दिवसीय रूस के दौरे के पहले दिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मॉस्को स्थित आधिकारिक आवास नोवो-ओगारियोवो पर प्राइवेट डिनर किया।

    इससे पहले उन्होंने आवास में गोल्फ कोर्स में सवारी करना और अस्तबल में घोड़ों के बीच टहलने जैसे कई काम भी किए।

    राष्ट्रपति पुतिन का यह आवास आलीशान सुविधाओं का ठिकाना हैं, जहां आप हर तरह का लुत्फ उठा सकते हैं।

    आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    आवास

    साल 2000 से पुतिन का आधिकारिक आवास है नोवो-ओगारियोवो

    नोवो-ओगारियोवो मॉस्को के ओडिन्ट्सोव्स्की जिले में स्थित है। यह साल 2000 से पुतिन का आधिकारिक आवास है।

    उससे पहले सोवियत काल में यहां विदेशी गणमान्य लोगों का राज्य निवास/गेस्ट हाउस था। यहां का मुख्य आवास 19वीं शताब्दी में सम्राट अलेक्जेंडर III के भाई ग्रैंड ड्यूक सर्गेई अलेक्जेंड्रोविच से बना था।

    बाद में इसे एक गोस्डाचा (मेहमानों का अवकाश और स्वागत समारोह स्थल) बना दिया गया। हालांकि, साल 2000 में इसे राष्ट्रपति पुतिन का आधिकारिक आवास घोषित कर दिया गया।

    सुविधाएं

    नोवो-ओगारियोवो में हैं ये आलीशान सुविधाएं

    एक स्वतंत्र रूसी मीडिया संस्थान प्रोएक्ट अनुसार, नोवो-ओगारियोवो में एक मुख्य विला, एक संपूर्ण खेल और स्वास्थ्य परिसर, एक हेलीकॉप्टर टर्मिनल और निजी रेलवे स्टेशन हैं।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस रेलवे स्टेशन के लिए फेडरल गार्ड सर्विस ने निजी मालिकों से जमीन जब्त की है।

    इस स्टेशन को कम कोचेज के लिए डिजाइन किया गया है और सुरक्षा के लिए ऊंची बाड़बंदी की गई है। निगरानी के लिए हर 10 मीटर पर CCTV कैमरे हैं।

    अन्य सुविधाएं

    पुतिन के आवास में ये सुविधाएं भी हैं उपलब्ध

    पुतिन के आधिकारिक आवास में साल 2021 में काम करने वाले एक वास्तुकार स्टानिस्लाव चेकाल्योव ने एजेंसी RFEL को बताया था कि आधिकारिक आवास में खुले मैदान में एक निजी अस्पताल के साथ-साथ छह मंजिला रिसेप्शन बिल्डिंग और स्केटिंग के लिए एक आइस रिंक भी है।

    उन्होंने बताया था कि पुतिन ने यहां 15 मिलियन डॉलर (124 करोड़ रुपये) की लागत से लक्जरी सॉना भी बनवाया गया था, लेकिन वह बिना इस्तेमाल के ही एक हादसे में जल गया।

    जानकारी

    पुतिन ने पूर्व पत्नी और बेटियों के लिए भी बनवाया आवास 

    प्रोएक्ट के अनुसार, जून 2023 में राष्ट्रपति पुतिन ने नोवो-ओगारियोवो में अपने आधिकारिक निवास के पास ही अपनी बेटियों और पूर्व पत्नी के लिए एक नया आवास 'सार्सकाेये सेलो' बनवाया था। बता दें कि नोवो-ओगारियोवो में आम जनता का प्रवेश पूरी तरह वर्जित है।

    मेजबानी

    नोवो-ओगारियोवो ने इन नेताओं की मेजबानी कर चुके हैं पुतिन

    मोदी की तरह ही पुतिन ने अन्य विश्व नेताओं को अपने नोवो-ओगारियोवो आवास पर आमंत्रित कर चुके हैं।

    साल 2002 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश और उनकी पत्नी लॉरा ने पुतिन से इसी आवास पर मुलाकात की थी।

    इसी तरह साल 2009 में राष्ट्रपति बराक ओबामा भी पुतिन से मिलने वहां गए थे। इसके अलावा अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी वहां आ चुके हैं। इन सभी नेताओं ने इस आवास और उसकी सुविधाओं की खुलकर प्रशंसा की थी।

    अन्य

    पूरे रूस में कई आलीशान संपत्तियों के मालिक है राष्ट्रपति पुतिन

    राष्ट्रपति पुतिन पूरे रूस में कई आलीशान संपत्तियों के मालिक हैं। क्रीमिया में ओलेवा के तट के किनारे फोरोस में उनका एक घर है।

    कथित तौर पर पुतिन 2003 में अपने दौरे पर विस्टेरिया के नाम से मशहूर स्टेट डाचा नंबर वन के प्रति आकर्षित हो गए थे। उन्होंने उसी दौरान उसे अपनी पसंदीदा जगह बताया था और बाद में वहा घर बना लिया।

    इस शानदार अवकाश स्थल में इनडोर और आउटडोर पूल के साथ-साथ स्पा सुविधाएं भी हैं।

    काला सागर

    काला सागर के पास स्थित 'बोचारोव रूचे' भी है सूची में शामिल

    पुतिन के आवासों में से एक सोची में काला सागर के पास स्थित 'बोचारोव रूचे' भी है। यह उनका ग्रीष्मकालीन आवास है। यहां भी कई वर्तमान और पूर्व विश्व नेता आ चुके हैं।

    इसी तरह उनका नोवगोरोड क्षेत्र में वल्दाई नामक आवास भी है। इसका इंटीयर सोने का होने के कारण इसे 'गोल्डन हाउस' भी कहते हैं।

    यहां एक सोलारियम, एक क्रायो चैंबर, 25 मीटर का स्विमिंग पूल, एक हम्माम, एक सॉना सहित अन्य सुविधाएं हैं।

    कीमत

    8,300 करोड़ रुपये है 'पुतिन पैलेस' की कीमत

    साल 2021 में पुतिन के असंतुष्ट, दिवंगत अलेक्सी नवालनी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि पुतिन का क्रेमलिन में स्थित एक आवास उनके सबसे बड़े आवासों में से एक है।

    उस आवास की कथित तौर पर कीमत 1 अरब डॉलर (8,300 करोड़ रुपये) से अधिक है। यह 17,691 वर्ग मीटर में फैला हुआ था।

    'पुतिन पैलेस' के नाम से भी मशहूर इस संपत्ति में एक कैसीनो और यहां तक ​​कि अपना अंगूर का बाग भी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नरेंद्र मोदी
    व्लादिमीर पुतिन
    रूस समाचार
    मॉस्को

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव
    सामंथा रुथ प्रभु अब कथित बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू के साथ रहेंगी, ढूंढ रहे घर  सामंथा रुथ प्रभु
    विराट कोहली द्वारा घरेलू टेस्ट मैचों में खेली गई कुछ यादगार पारियां विराट कोहली
    तुर्की के खिलाफ भारत सरकार का बड़ा कदम, सेलेबी एविएशन की सुरक्षा मंजूरी रद्द की भारत सरकार

    नरेंद्र मोदी

    जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर अमित शाह की बैठक, बोले- आतंकवाद को किसी भी कीमत पर कुचलें अमित शाह
    कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग पोप फ्रान्सिस की तस्वीर पर कसा तंज, फिर माफी मांगी पोप फ्रांसिस
    सरकार ने शुरू की बजट की तैयारी, आयकर में कटौती समेत ये हैं उम्मीदें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)
    नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर की क्या है खासियत, जिसका प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन? बिहार

    व्लादिमीर पुतिन

    #NewsBytesExplainer: रूस में बगावत से राष्ट्रपति पुतिन की छवि को क्या नुकसान हुआ? रूस समाचार
    रूस: अपने हथियार सरकार को सौंपेंगे वागनर समूह के लड़ाके, वापस लिए जाएंगे बगावत के मुकदमे रूस समाचार
    रूस में विद्रोह के बाद से नहीं दिखे कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, जानें पूरा मामला रूस समाचार
    SCO शिखर सम्मेलन आज; प्रधानमंत्री करेंगे अध्यक्षता, चीन-रूस के राष्ट्रपति और पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री होंगे शामिल शंघाई सहयोग संगठन

    रूस समाचार

    पुतिन पर लगा नोविचोक जहर देकर अपने विरोधी नवलनी को मारने का आरोप, क्या है ये? व्लादिमीर पुतिन
    रूस में भारतीय युद्ध लड़ने के लिए मजबूर, भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी विदेश मंत्रालय
    अमेरिका के प्रतिबंधों पर रूस ने दिया जवाब, बोला- नहीं होगा नुकसान अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: रूस-यूक्रेन युद्ध के 2 साल पूरे, कितना हुआ नुकसान और कितने बदले हालात? यूक्रेन

    मॉस्को

    मुंबई में लगता है दुनिया का सबसे बुरा ट्रैफिक जाम, दिल्ली चौथे स्थान पर भारत की खबरें
    रूस के 11वें सबसे अमीर व्‍यक्ति का बेटा किराये के घर में क्यों रहता है? रूस समाचार
    कोरोना वायरस: सोशल डिस्टेंसिंग के बिना 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है एक व्यक्ति- सरकार स्वास्थ्य मंत्रालय
    मास्को में अफगानिस्तान पर कल होगी बैठक, दूसरी बार आमने-सामने होंगे भारत और तालिबान के प्रतिनिधि भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025