नेपाल बाढ़ में प्रमोद ने अपनों को खोया, अब वतन लौटकर करेंगे ये काम
दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड में स्थित ईस्ट ससेक्स काउंटी में रहने वाले प्रमोद पौडेल ने 26 अगस्त को नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में अपना पूरा परिवार खो दिया है।
उनकी पत्नी, मां, भाई और चाचा का अब तक कोई अता पता नहीं है। दर्दनाक घटना के बाद से अभी तक प्रमोद अपने परिजनों से संपर्क नहीं कर पाए हैं। अब वे नेपाल में ही रहकर बड़ी पहल करने की सोच रहे हैं।
बता दें कि नेपाल में आई आपदा में करीब 1,400 लोग मारे गए और 6,000 से ज्यादा लापता हो गए हैं। नेपाल के बचाव कर्मियों ने 10,000 से अधिक लोगों को बचाया है।
प्रमोद पौडेल राहत के लिए नेपाल लौटे
इतना बड़ा नुकसान झेलने के बावजूद प्रमोद राहत कार्यों में मदद करने के लिए नेपाल वापस लौट गए हैं। उन्होंने बताया कि अब अपनी जड़ों से जुड़ना और अपने स्कूल की मदद करना उनके लिए पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।
उन्होंने बताया कि बाढ़ ने यह दिखा दिया है कि इस इलाके को इस वक्त कितनी मरम्मत और दोबारा निर्माण की जरूरत है। वह मदद से इलाके में स्कूल की मदद करना चाहते हैं।