पोप लियो 14वें ने संयुक्त राष्ट्र से की AI हथियारों पर तुरंत रोक लगाने की अपील
पोप लियो 14वें ने दुनियाभर के नेताओं से कहा है कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिलेंस (AI) हथियारों पर रोक लगा दें। ये ऐसे हथियार हैं जो AI से चलते हैं और बिना किसी इंसान के कमांड के खुद ही अपना निशाना चुन सकते हैं। शुक्रवार को अपने खास भाषण में, पोप ने संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों से अपील की। उन्होंने कहा कि नवंबर में जेनेवा में होने वाली एक बैठक में घातक स्वायत्त हथियारों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। पोप ने साफ शब्दों में कहा कि जिंदगी और मौत से जुड़े फैसले लेने का अधिकार इंसानों के पास होना चाहिए, न कि किसी कंप्यूटर प्रोग्राम यानी एल्गोरिथम के पास।
पोप लियो ने जताई AI को निगरानी की जरूरत
पोप लियो 14वें ने इस बात पर जोर दिया कि AI सिर्फ एक औजार है। इसमें कोई भावना या चेतना नहीं होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि AI को इंसान जैसा मानना ठीक नहीं है। अगर ऐसा किया गया, तो गलती होने पर यह तय करना मुश्किल हो जाएगा कि इसकी जवाबदेही किसकी है। उनसे पहले पोप फ्रांसिस ने भी इस बारे में बात की थी। उसी बात को आगे बढ़ाते हुए, उन्होंने दुनिया भर के लिए नियम बनाने और AI पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही।