पाकिस्तान में पोलियो कार्यकर्ता फिर बने निशाना, खैबर पख्तूनख्वा में 3 का अपहरण
पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक बार फिर पोलियो कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया गया है।
यहां के टैंक जिले में पोलियो टीकाकरण के लिए गए 3 कार्यकर्ताओं- मीर जनान, इकराम और खानजला को अज्ञात बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया है।
अपहरण की घटना से पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की खोज शुरू कर दी है। अभी तक बंदूकधारियों के विषय में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
स्वास्थ्य कर्मियों को सुरक्षा की जरूरत
यह पहली बार नहीं है, जब प्रांत में स्वास्थ्य कर्मियों को निशाना बनाया गया हो। पिछले हफ्ते ही, आसपास के इलाकों में ऐसे ही हमलों में कई और स्वास्थ्यकर्मी और उनके साथ मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी भी निशाना बने थे।
वर्ष 2012 में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और पाकिस्तान सरकार के बीच समझौता समाप्त होने के बाद अब तक लगभग 96 लोग मारे गए हैं, जिनमें 61 पुलिसकर्मी, 27 स्वास्थ्य कर्मचारी और 5 नागरिक शामिल हैं।
इस बीच, करीब 170 लोग घायल हुए और कई अपहरण भी हुए हैं।
इन वारदातों से पाकिस्तान में पोलियो खत्म करने के लिए काम कर रहे लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं।