NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / ब्राजील में विमान हादसे में 61 की मौत, अब तक क्या-क्या पता चला?
    अगली खबर
    ब्राजील में विमान हादसे में 61 की मौत, अब तक क्या-क्या पता चला?
    ब्राजील में विमान दुर्घटना में 61 लोगों की मौत हो गई है

    ब्राजील में विमान हादसे में 61 की मौत, अब तक क्या-क्या पता चला?

    लेखन आबिद खान
    Aug 10, 2024
    09:48 am

    क्या है खबर?

    ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विंहेडो शहर में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। विमान में 61 लोग सवार थे, जिनमें से सभी की मौत हो गई है।

    विमान ने साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी और इसे ग्वारूलहोस जाना था। विमान में 57 यात्री और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे।

    2007 के बाद ये ब्राजील का सबसे बड़ा विमान हादसा है, तब एक विमान दुर्घटना में 199 लोग मारे गए थे।

    हादसा

    कब और कहां हुआ हादसा? 

    BBC की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान ने ब्राजील के दक्षिणी शहर पराना के कास्कावेल से 11 बजकर 56 मिनट पर उड़ान भरी थी और इसे साओ पाउलो शहर के गुआरुलहोस एयरपोर्ट जाना था, लेकिन विंहेडो शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    उड़ान भरने के डेढ़ घंटे बाद विमान से आखिरी बार संपर्क हुआ था। दुर्घटना के वक्त विमान एक घर पर गिर गया, जिसमें घर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

    विमान

    विमान के बारे में क्या पता है?

    विमान का मॉडल ATR 72-500 था, जिसे फ्रेंच-इतालवी कंपनी ATR ने बनाया था। इसका पंजीयन नंबर PS-VPB था और इसका संचालन वोपास एयरलाइन करती थी।

    2 इंजन वाले इस टर्बोप्रॉप विमान में कुल 74 लोग सवार हो सकते थे। ब्राजील की नागरिक उड्डयन एजेंसी ने बताया कि विमान 2010 में बना था और अच्छी हालत में था। चालक दल के पास उड़ान भरने के लिए सभी जरूरी लायसेंस भी थे।

    उड़ान

    एक मिनट में 17,000 फीट नीचे आया विमान

    CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि हादसे से डेढ़ मिनट पहले विमान ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था।

    स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक विमान 17,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया और अगले 8 सेकंड में 400 फीट ऊपर चला गया।

    फिर एक मिनट में लगभग 17,000 फीट नीचे गिरा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

    चश्मदीद

    चश्मदीदों ने क्या बताया?

    रॉयटर्स से फेलिफ मेगलेस ने कहा, "जैसे ही मैंने विमान गिरने की आवाज सुनी मैं खिड़की से झांका। मैंने अपनी आंखों के सामने विमान को गिरते देखा।"

    दुर्घटनास्थल के पास रहने वाली नताली सिसारी ने कहा, "मैं खाना खा रही थीं तभी थोड़ी दूर एक जोरदार आवाज सुनी। ये आवाज ड्रोन उड़ने जैसी थी, लेकिन बाद में तेज आवाज आई। मैं दौड़ कर बालकनी में गई और देखा विमान बड़ी तेजी से चक्कर काटता हुआ नीचे गिर रहा है।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ब्राजील
    विमान दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    ब्राजील

    पुणे: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, अधिक गंभीर लक्षणों का बनता है कारण पुणे
    दुनिया के 85 देशों में फैल चुका है सबसे पहले भारत में मिला डेल्टा वेरिएंट- WHO भारत की खबरें
    अनियमितताओं के आरोपों के बीच ब्राजील ने निलंबित किया कोवैक्सिन खरीदने का सौदा वैक्सीन समाचार
    कोरोना: साप्ताहिक मामलों की संख्या में भारत चौथे स्थान पर, सबसे आगे इंडोनेशिया इंडोनेशिया

    विमान दुर्घटना

    एयर इंडिया और नेपाल एयरलाइंस के विमान आसमान में टकराने से बचे, 2 ATC अधिकारी निलंबित  नेपाल
    अमेरिका: प्रशिक्षण के दौरान सेना के 2 ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 9 मौतों की संभावना अमेरिका
    #NewsBytesExplainer: मिग-21 विमान को क्यों कहा जाता है 'उड़ता ताबूत' और हाल में कब-कब हुईं दुर्घटनाएं? भारतीय वायुसेना
    #NewsBytesExplainer: क्या होता है एयर टर्बुलेंस, जिसके कारण एयर इंडिया के विमान में घायल हुए यात्री?  एयर इंडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025