रूस के 3 दिवसीय दौरे पर जाएंगे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पुतिन से ऊर्जा संबंध और निवेश पर होगी बातचीत
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक रूस के दौरे पर जाने वाले हैं।
प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनका रूस का पहला दौरा होगा। इस दौरान वे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। उनकी बातचीत में ऊर्जा संबंध, निवेश और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे मुख्य होंगे।
इसमें तेल, गैस, रक्षा और व्यापार जैसे सभी अहम विषय शामिल रहेंगे।
पाकिस्तान स्टील मिल्स को फिर से खड़ा करना
इस दौरे का एक बड़ा मकसद पाकिस्तान स्टील मिल्स को दोबारा चालू करना है। यह मिल पहले रूस की मदद से ही बनी थी।
इसके अलावा, पाकिस्तान के तेल और गैस सेक्टर में रूस से निवेश लाने की भी कोशिश होगी। रूस से लौटने के ठीक बाद, शरीफ 3 और 4 दिसंबर को ईरान में होने वाले ECO शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
वहां वे बाकी नेताओं के साथ क्षेत्रीय व्यापार और सहयोग पर बातचीत करेंगे। यह इसलिए भी अहम है क्योंकि पाकिस्तान जल्द ही इस समूह की अध्यक्षता संभालने वाला है।