डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश में शामिल पाकिस्तानी नागरिक को 27 साल की जेल
क्या है खबर?
अमेरिका में पाकिस्तानी नागरिक को ईरान के साथ मिलकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का दोषी मानते हुए 27 साल की सजा सुनाई गई है। न्याय विभाग ने कहा कि 48 साल के आसिफ मर्चेंट ने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स IRGC कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ट्रंप की हत्या की साजिश रची थी। ब्रुकलिन कोर्ट ने पाया कि आसिफ ने हत्या के लिए भाड़े के हत्यारों को लगाया था।
सजा
कौन है आसिफ मर्चेंट?
अमेरिकी विभाग ने बताया, "मर्चेंट ईरानी सरकार की वैश्विक आतंकवादी फोर्स, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का एक ट्रेंड ऑपरेटिव है।"
विभाग के मुताबिक, ईरानी एजेंट ट्रंप की हत्या की कोशिश को कोऑर्डिनेट करने के लिए अमेरिका आया था, जिसे IRGC ने बदला लेने के लिए भेजा था।
विभाग ने कहा कि अमेरिका के फेडरल लॉ एनफोर्समेंट प्रोफेशनल्स की बहुत अच्छी खोज और प्रॉसिक्यूटर के काम की वजह से, साजिश नाकाम हो गई।
गवाह
आसिफ ने कबूल किया अपराध
आसिफ ने अमेरिकी एजेंसियों को बताया कि वह अपनी मर्जी से IRGC में शामिल हुआ और एक काबिल जासूसी संपत्ति बन गया।
उसने अमेरिका में अधिकारियों को मारने के लिए हत्यारे को ढूंढा और उन्हें पैसे दिए। आसिफ का लक्ष्य ट्रंप से पहले जो बाइडन और संयुक्त राष्ट्र की पूर्व राजदूत निक्की हेली भी थीं।
हालांकि, हत्यारे को हायर करने के बाद, आसिफ को अमेरिका छोड़ने से पहले 12 जुलाई, 2026 को रिचमंड, टेक्सास में गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच
जिससे आसिफ ने बात की, उसी ने पकड़वाया
आसिफ ने अप्रैल 2024 में, ईरान में एक हफ्ता बिताया था और साजिश को अंजाम देने के अमेरिका आ गया।
उसने हत्या की साजिश में मदद के लिए एक जान-पहचान वाले से संपर्क किया, लेकिन उसने इसकी जानकारी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) को दे दी और मुखबिर बन गया।
आसिफ ने बाद में कथित हत्यारे से संपर्क किया जो असल में अंडरकवर FBI एजेंट थे। उसने हत्यारे से 3 बार मुलाकात की और 5,000 डॉलर दिए।