Page Loader
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा- भारत ने हमला कर गलती की, अंजाम भुगतना होगा
भारत से तनाव के बीच शहबाज शरीफ ने राष्ट्र को संबोधित किया

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा- भारत ने हमला कर गलती की, अंजाम भुगतना होगा

लेखन आबिद खान
May 11, 2025
12:00 am

क्या है खबर?

भारत के साथ युद्धविराम और फिर गोलीबारी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। उन्होंने कहा, "भारत ने हमला करके जो गलती की है, उसका खामियाजा उसे जरूर भुगतना होगा। भारत के हमले में पाकिस्तान के 26 मासूम शहीद हुए हैं। इनमें बच्चे और औरते हैं। दुश्मनों ने निहत्थे लोगों पर हमला कर खुद को ताकतवर समझा। लेकिन पाकिस्तान मुंहतोड़ जवाब देना जानता है।"

बयान

शहबाज बोले- भारत ने नागरिकों को निशाना बनाया

शहबाज ने कहा, "मैं पाकिस्तान को मुबारकबाद देता हूं, हमारी इज्जत हमे जान से भी ज्यादा प्यारी है। कोई हमे चैलेंज करे तो हम दीवार बन जाते हैं। हालिया दिनों में दुश्मन ने जो किया वो शर्मनाक था। इसका हमारी फौज ने अच्छा जवाब दिया। पहलगाम को बहाना बनाकर हम पर जंग थोपी। हमने इसकी जांच करने की पेशकश की, लेकिन भारत ने हम पर आरोप लगाए। हम पर ड्रोन दागे और मिसाइलों से शहरी लोगों को निशाना बनाया।"

गोलीबारी

पाकिस्तान ने तोड़ा युद्धविराम 

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को शाम 5 बजे युद्धविराम हुआ था। हालांकि, इसके कुछ ही देर बाद पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की और सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन दागे। पंजाब, राजस्थान, गुजरात और जम्मू में पाकिस्तान के कई ड्रोन देखे गए। जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में सेना के अड्डे पर हमले की खबर है। यहां एक जवान जख्मी हुआ है। श्रीनगर समेत कई जगहों पर धमाके की भी खबर है।