क्या पाकिस्तान ही कराएगा अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता? ट्रंप के पोस्ट से लगी मुहर
क्या है खबर?
पश्चिमी एशिया में तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने पहल की है। उसने ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच मध्यस्थता कराने के लिए प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार रात को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के एक्स पोस्ट को ट्रुथ पर साझा किया है, जिससे यह संभावना जताई जाने लगी है कि मध्यस्थता में पाकिस्तान की प्रमुख भूमिका हो सकती है। पाकिस्तान बातचीत के लिए सभी को इस्लामाबाद बुलाना चाहता है।
पोस्ट
शहबाज शरीफ ने ऐसा क्या लिखा, जिसे ट्रंप ने साझा किया?
शरीफ ने मंगलवार रात को लिखा, 'पाकिस्तान मध्य-पूर्व में युद्ध समाप्त करने के लिए संवाद की दिशा में जारी प्रयासों का स्वागत और पूर्ण समर्थन करता है। यह इस क्षेत्र और उससे बाहर भी शांति और स्थिरता के हित में है। अमेरिका-ईरान की सहमति के अधीन, पाकिस्तान इस जारी संघर्ष के व्यापक समाधान हेतु सार्थक और निर्णायक वार्ता को सुगम बनाने के लिए मेजबानी करने को तत्पर और गौरवान्वित महसूस करता है।' ट्रंप ने पोस्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया है।
बातचीत
शहबाज ने ईरानी राष्ट्रपति से भी बात की
इससे पहले शहबाज ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से भी बात की थी। हालांकि, तब उन्होंने ईद और नवरोज की बधाई देने के लिए फोन किया था। इस दौरान उन्होंने ईरानी लोगों के साथ पाकिस्तान की एकजुटता व्यक्त की और अमेरिका-इजरायली हमलों में गई जानों पर दुख जताया था। शहबाज ने बातचीत के बाद एक्स पर लिखा था कि उन्होंने खाड़ी क्षेत्र की गंभीर स्थिति पर चर्चा के साथ तनाव कम करने, बातचीत-कूटनीति की तत्काल आवश्यकता पर सहमति जताई थी।
बातचीत
असीम मुनीर भी ट्रंप से कर चुके हैं बात
शहबाज के मध्यस्थता के लिए प्रस्ताव देने से एक दिन पहले पाकिस्तान सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने ट्रंप से इस बारे में बात की थी। इस दौरान उन्होंने ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों और ईरानी अधिकारियों के बीच बातचीत के लिए इस्लामाबाद को एक संभावित स्थान के रूप में प्रस्तावित किया था। हालांकि, तब तक अमेरिका ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया। इस मध्यस्थता में पाकिस्तान के साथ तुर्की और मिस्र भी शामिल हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
सोशल मीडिया पर ट्रंप के पोस्ट साझा करने की चर्चा
अब ये हालत है इनकी: जंग जो न करवाए सो कम #Trump ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री #ShehbazSharif की पोस्ट को एक तरह से रीट्वीट किया है
— Dibang (@dibang) March 24, 2026
देखें शरीफ ने ऐसा क्या लिख दिया
"पाकिस्तान मिडिल ईस्ट में WAR को खत्म करने के लिए बातचीत को आगे बढ़ाने की चल रही कोशिशों का स्वागत करता है और पूरा… pic.twitter.com/x1mJjuvs0q