सऊदी अरब में 25,000 सैनिक तैनात करने की तैयारी कर रहा पाकिस्तान- रिपोर्ट
क्या है खबर?
यमन के हूती विद्रोहियों के साथ संघर्ष में उलझे सऊदी अरब की पाकिस्तान बड़ी मदद कर सकता है। खबरें हैं कि पाकिस्तान सऊदी अरब में अपनी सैन्य उपस्थिति की बड़े पैमाने पर विस्तार करने की तैयारी कर रहा है और 25,000 सैनिक तैनात कर सकता है। ये तैनाती पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते के तहत की जाएगी। ये कदम अहम है, क्योंकि हूती विद्रोही सऊदी को लगातार निशाना बना रहे हैं।
रिपोर्ट
सैनिकों के अलावा वायु रक्षा प्रणाली, ड्रोन भी करेगा तैनात
न्यूज18 ने शीर्ष रक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि पाकिस्तान अपने 25,000 सैनिक सऊदी में तैनात कर सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी में पहले से ही 15,000 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मौजूद हैं।
सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की सैन्य सहायता केवल सैनिकों की तैनाती तक ही सीमित नहीं रहेगी। पाकिस्तान वायु रक्षा प्रणालियों, रॉकेटों और ड्रोनों के जरिए सऊदी अरब की रक्षा क्षमताओं को भी मजबूत कर रहा है।
मक्का समझौता
क्या है मक्का समझौता?
पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच 7 अगस्त को मक्का संयुक्त रक्षा समझौता हुआ था।
इसके तहत, तीनों देशों में से किसी एक पर भी सशस्त्र हमला सभी देशों पर हमला माना जाएगा।
हाल ही में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर कई हमले किए हैं। इसके बाद उम्मीद थी कि पाकिस्तान इस समझौते की प्रतिबद्धता को निभाते हुए हूतियों के खिलाफ सऊदी का साथ देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसे लेकर पाकिस्तान की आलोचना भी हुई थी।