Page Loader
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी आर्थिक मदद? बोले- अकॉउंट हैक हो गया था
पाकिस्तान ने विश्व बैंक से मांगा कर्ज?

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने मांगी आर्थिक मदद? बोले- अकॉउंट हैक हो गया था

लेखन गजेंद्र
May 09, 2025
10:48 am

क्या है खबर?

पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू की है, जिसका उसे मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। रिपोर्ट आई कि संभावित आर्थिक खतरे को देखते हुए उसने विश्व बैंक के आगे हाथ फैलाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के आर्थिक मामलों के मंत्रालय ने एक्स पर लिखा गया, 'पाकिस्तान सरकार ने दुश्मन द्वारा भारी नुकसान के बाद अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से अधिक ऋण की अपील की है। हम अंतरराष्ट्रीय भागीदारों से तनाव कम करने में मदद का आग्रह करते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

पाकिस्तान ने हाथ फैलाया

कर्ज

अब पाकिस्तान ने कही अकाउंट हैक होने की बात

आधिकारिक अकाउंट से ऐसा ट्वीट आने के बाद पाकिस्तान ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। बता दें, पाकिस्तान भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। दिसंबर 2024 के अंत में उसके ऊपर विदेशी कर्जदाताओं का 131 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है। पाकिस्तान ने आर्थिक संकट से उबरने के लिए पिछले2 वित्तीय वर्ष 2023 और 2024 में प्रत्येक में 3 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज लिया है।

ट्विटर पोस्ट

अकाउंट हुआ हैक