इमरान खान को चिकित्सा जांच के बाद फिर अडियाला जेल में डाला गया
क्या है खबर?
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को इस्लामाबाद के शिफा अंतरराष्ट्रीय अस्पताल में कुछ देर की चिकित्सा जांच के बाद वापस अडियाला जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, डॉक्टरों द्वारा खान की स्थिति का आकलन करने और उन्हें हिरासत में रखना सुरक्षित पाए जाने के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया। इस दौरान अस्पताल के बाहर भारी सुरक्षा बल मुस्तैद रहा।
चिकित्सा
जांच के तुरंत बाद वापस ले गए जेल
पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि 73 वर्षीय संस्थापक को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आधी रात के आसपास चिकित्सा मूल्यांकन के लिए अस्पताल ले जाया गया और शुक्रवार तड़के जेल वापस ले आए।
जियो न्यूज ने बताया कि इमरान को अस्पताल लाते समय अडियाला जेल से अस्पताल तक आवाजाही बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच की गई।
चिकित्सकीय जांच के बाद, इमरान को वापस जेल ले जाया गया और अब उन्हें उनकी कोठरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर तक अस्पताल में रखने को कहा था
पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने इमरान के परिवार की याचिका पर 18 अगस्त को फैसला सुनाया था और उनको शिफा अस्पताल में 16 सितंबर तक चिकित्सीय बोर्ड की निगरानी में रखने को कहा था।
फैसले के खिलाफ पाकिस्तान सरकार ने पुनर्विचार याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने कुछ खामियों की वजह से खारिज कर दिया।
कोर्ट ने हर हफ्ते मंगलवार और गुरुवार को इमरान की उनके परिवार और वकील से जेल में मुलाकात की अनुमति दी है।
ट्विटर पोस्ट
कड़ी सुरक्षा में ले गए अस्पताल
❗Imran Khan Back In Jail After Hospital Check-Up (Reports)
— RT_India (@RT_India_news) August 21, 2026
Doctors have found former Pakistan PM Imran Khan fit to remain in custody after examining him at a hospital in Islamabad. (Reports)
Khan was taken to the hospital from Adiala Jail amid concerns over his deteriorating… pic.twitter.com/5DdeBBHDpT
ट्विटर पोस्ट
अस्पताल में भीड़
#WATCH | Islamabad | Former Pakistani Prime Minister Imran Khan was transferred from Rawalpindi's Adiala Jail to Shifa International Hospital in Islamabad in the early hours today under tight security protocols
— ANI (@ANI) August 21, 2026
(Video source: Reuters) pic.twitter.com/MfhzlvDsZR