पाकिस्तान में 25 प्रतिशत पानी की कमी की आशंका, गेहूं की फसल हो सकती है प्रभावित
पाकिस्तान में पानी का संकट बढ़ता जा रहा है। यहां 4 सालों में सबसे कम पानी का भंडार है, जिससे रबी की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
पाकिस्तान के तमाम राज्यों में पानी की आपूर्ति में 25 प्रतिशत तक की कमी की आशंका है, जिससे रबी की मुख्य फसल गेहूं पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है।
गेहूं की फसल पर असर पड़ने से उसकी कमी होने की संभावना है और देश की खाद्य सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। साझा नदियों को लेकर भारत के साथ चल रहे विवाद और सिंधु जल संधि के अटके होने से यह स्थिति और भी बिगड़ गई है।
सिंध और पंजाब में पानी को लेकर तनाव
पानी की कमी सिर्फ राष्ट्रीय समस्या नहीं है, बल्कि यह सिंध और पंजाब जैसे प्रांतों के बीच तनाव भी पैदा कर रही है, क्योंकि ये दोनों ही एक ही नदी प्रणाली पर निर्भर हैं।
जब पानी कम होता है, तो उसे बांटना मुश्किल हो जाता है और पुराने मतभेद तेजी से सामने आ सकते हैं।
बता दें कि पिछले साल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष पर्यटकों की आतंकवादियों द्वारा हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था।