NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस में लगी आग, 40 की मौत
    अगली खबर
    पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस में लगी आग, 40 की मौत
    पाकिस्तान के बलूचिस्तान में फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस में लगी आग से 40 लोगों की मौत

    पाकिस्तान: बलूचिस्तान में फ्लाईओवर से गिरने के बाद बस में लगी आग, 40 की मौत

    लेखन भारत शर्मा
    Jan 29, 2023
    04:30 pm

    क्या है खबर?

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भीषण सड़क दुघर्टना हुई है। लासबेला जिले के बेला इलाके में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार यात्री बस खंभे से टकराने के बाद फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी।

    इसके बाद बस में लगी आग के कारण 40 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने आस-पास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया तथा दमकल बुलाकर बस में लगी आग पर काबू पाया।

    हादसा

    कैसे हुआ हादसा?

    लासबेला के असिस्टेंट कमिश्नर हमजा अंजुम ने बताया कि चिंकी स्टॉप के पास यू-टर्न लेते समय बस पुल के खंभे से टकरा गई। इसके बाद वह अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई।

    उन्होंने बताया कि बस के गिरने के बाद उसमें आग लग गई। इससे उसमें सवार 40 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह तीन लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। राहत और बचाव कार्य जारी है।

    पहचान

    मृतकों की नहीं हो पाई पहचान

    असिस्टेंट कमिश्नर अंजुम ने बताया कि बस बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से कराची के लिए जा रही थी। बस की गति तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों के शवों को बंदरगाह शहर कराची ले जाया जा रहा है। मृतकों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है।

    हालात

    आग लगने से जले अधिकतर शव

    गैर-सरकारी बचाव संगठन (NGO) एधी फाउंडेशन के साद एधी ने बताया कि अभी तक बस 20 शव निकाले गए हैं, लेकिन अधिकतर आग लगने के कारण झुलस चुके हैं। बस के नीचे गिरने के दौरान चार यात्री बाहर निकल गए थे और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक की स्थिति की अभी तक कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने बताया कि दमकल के देरी से पहुंचने के कारण ही आग बुझाने में देरी हुई थी।

    कारण

    क्या है हादसे का कारण?

    एधी ने बताया कि पाकिस्तान में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाएं जर्जर सड़कों, सड़का सुरक्षा नियमों की कम जानकारी और गैर-जिम्मेदाराना ड्राइविंग का परिणाम है।

    उन्होंने बताया कि देश के राज्यों में यात्री बसें आमतौर पर क्षमता से अधिक भरी होती है। इसी तरह कार चलाते समय लोग सीट बेल्ट का बहुत कम उपयोग करते हैं। यही कारण है कि कार हादसों में सबसे ज्यादा मौतें होती हैं। सरकार को इस पर गौर फरमाना चाहिए।

    ट्विटर पोस्ट

    Twitter Post

    More than 30 people burnt alive after a passenger bus fell off a bridge and caught fire in the wee hours of Sunday. The unfortunate incident happened in Lasbela District district of Balochistan province of Pakistan. 15 charred dead, retrieved so far, are beyond recognition. pic.twitter.com/zYXjjSOHZy

    — Nafees Naeem (@sarimnafees1) January 29, 2023
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पाकिस्तान समाचार
    सड़क दुर्घटना

    ताज़ा खबरें

    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी

    पाकिस्तान समाचार

    UNSC में जयशंकर के बयान से बौखलाए पाक विदेश मंत्री भुट्टों ने मोदी को 'कसाई' कहा बिलावल भुट्टो जरदारी
    प्रधानमंत्री मोदी पर बिलावल भुट्टो की विवादित टिप्पणी पर भारत की बेहद कड़ी प्रतिक्रिया, क्या कहा? बिलावल भुट्टो जरदारी
    फवाद खान से लेकर माहिरा तक, ये पाकिस्तानी सितारे बॉलीवुड में आजमा चुके हैं अपनी किस्मत अली जफर
    पाकिस्तानी मंत्री ने भारत को परमाणु हमले की दी धमकी, कहा- जरूरत पड़ने पर करेंगे इस्तेमाल नरेंद्र मोदी

    सड़क दुर्घटना

    महाराष्ट्र: जिस जगह दुर्घटनाग्रस्त हुई साइरस मिस्त्री की कार, उस रास्ते पर हो चुके 262 हादसे मुंबई
    गुरूग्राम: बंदूक की नोक पर अधिकारियों से ग्रामीणों ने करवाया सड़क का निर्माण हरियाणा
    हिमाचल प्रदेश: कुल्लू में खाई में गिरा पर्यटकों का वाहन; 7 की मौत, 10 घायल हिमाचल प्रदेश
    कानपुर: दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 32 की मौत, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 27 श्रद्धालु मरे नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025