ऑक्सफैम की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि इजरायल की हाल की सैन्य गतिविधियों के कारण गाजा में खतरनाक प्रदूषण फैल गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यहां भारी धातुओं, विस्फोटकों के बचे हुए हिस्सों और एस्बेस्टस ने हवा, मिट्टी और पानी को इतना दूषित कर दिया है कि इसे 'जहरीली बंजर भूमि' कहा जा रहा है।
ऑक्सफैम इंटरनेशनल के कार्यकारी निदेशक अमिताभ बेहर ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत साफ-सफाई नहीं की गई, तो लोगों को आने वाले सालों तक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
गाजा की साफ-सफाई में बिना फटे विस्फोटक बने बाधा
यहां 6.1 करोड़ टन से भी ज्यादा मलबा हटाने की जरुरत है, लेकिन बिना फटे विस्फोटक की वजह से मजदूरों के लिए ज्यादातर इलाकों तक पहुंचना भी जोखिम भरा हो गया है।
ऑक्सफैम जैसे संगठन इजरायल से अपील कर रहे हैं कि वह पर्यावरण की पूरी जांच के लिए विशेषज्ञों को गाजा में जाने दे, ताकि वहां रहने वाले सभी लोगों के लिए हालात को सुरक्षित बनाने का काम शुरु किया जा सके।
बता दें कि इजरायल के हमलों के कारण गाजा बंजर हो चुका है।