महंगाई और कर्ज से जूझते फ्रांस में आज से देशव्यापी हड़ताल, जनजीवन पर भारी असर
फ्रांस में महंगाई और अन्य तमाम मुद्दों को लेकर कई यूनियन गुरुवार से देशव्यापी हड़ताल करने जा रही हैं, जिसकी वजह से अस्पतालों, सार्वजनिक परिवहन और स्कूलों में कामकाज पर भारी असर पड़ेगा।
यूनियनों का यह कदम बढ़ती महंगाई और बजट में की गई कटौतियों को लेकर राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सरकार के प्रति लोगों की बढ़ती नाराजगी को दिखाता है।
इससे पहले, फ्रांस के कई शहरों में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था और महंगाई को लेकर हिंसक प्रदर्शन हुआ था।
प्रदर्शनों के बीच फ्रांस पर बढ़ा कर्ज का बोझ
फ्रांस पर लगातार कर्ज का बोझ बढ़ता जा रहा है, और सरकार ने बजट में नई कटौती की है।
इससे लोग गरीबी और जलवायु परिवर्तन से जुड़े कामों में कम निवेश को लेकर चिंतित हैं। इसके अलावा, छात्र भी क्लासरूम में बढ़ती भीड़ और खराब सुविधाओं को लेकर विरोध कर रहे हैं।
उधर, मानवाधिकार संगठन प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कड़ी कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनावों से पहले राजनीतिक तनाव बढ़ने के कारण प्रशासन ने कई जगहों पर कर्फ्यू भी लगा दिया है।