फ्लोरिडा से अपने थैंक्सगिविंग कॉल पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोमनल ट्रंप ने अमेरिकी सैनिकों से कहा कि ईरान पर जीत अब "करीब" है।
उन्होंने ईरान से यह भी आग्रह किया कि वह और ज्यादा संघर्ष से बचने के लिए बातचीत की मेज पर आए।
ट्रंप ने सैनिकों को भरोसा दिलाया कि अमेरिका ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
ट्रंप को ईरान के बातचीत के लिए तैयार होने पर संदेह
ट्रंप ने साफ कहा कि उन्हें ईरानी नेताओं के बातचीत के लिए तैयार होने पर संदेह है, भले ही उनका मानना है कि अमेरिका इस मामले में एक मजबूत स्थिति में है।
ट्रंप ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी में शामिल सेना की एक टुकड़ी से पहली फोन बातचीत के दौरान कहा, "हमारी जीत अब तय है। यह कब होगी और किस तरह होगी, यह काफी हद तक मेरी इच्छा पर निर्भर करेगा।"
उन्होंने कहा, "हम ईरान को समझौता करने और कई लोगों की जान बचाने का हर संभव मौका दे रहे हैं। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है कि वे इस मौके का फायदा उठाएंगे या नहीं।"
ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं होगा। उन्होंने इस लक्ष्य को सैनिकों के मिशन का प्रमुख उद्देश्य बताया।
उनकी इन टिप्पणियों से पता चलता है कि ईरान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोकने के लिए अमेरिका के प्रयास लगातार जारी हैं और वह अपने विदेश नीति के लक्ष्यों से पीछे हटने को तैयार नहीं है।