Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / दुनिया की खबरें / कोरोना वायरस: दुनियाभर में छह लाख से ज्यादा संक्रमित, न्यूयॉर्क में हर 17 मिनट में मौत
  • दुनिया

    कोरोना वायरस: दुनियाभर में छह लाख से ज्यादा संक्रमित, न्यूयॉर्क में हर 17 मिनट में मौत

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 28, 2020, 07:29 pm
    कोरोना वायरस: दुनियाभर में छह लाख से ज्यादा संक्रमित, न्यूयॉर्क में हर 17 मिनट में मौत
  • चीन के वुहान शहर से निकले कोरोना वायरस ने अपने संक्रमण की रफ्तार से पूरी दुनिया को घुटनों पर ला दिया है।

    दुनियाभर में इसके संक्रमितों की संख्या दिन दोगुनी और रात चौगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। बड़े से बड़े दिग्गज देश भी बेबस दिखाई दे रहे हैं।

    इसके प्रसार की रफ्तार का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 20 दिनों में दुनिभयार में इसके संक्रमितों की संख्या एक लाख से बढ़कर छह लाख पार पहुंच गई है।

  • इस खबर में
    इस तरह बढ़ी कोरोना संक्रमितों की रफ्तार अमेरिका में एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या इन देशों की भी हालत है बुरी न्यूयॉर्क में प्रत्येक 17 मिनट में हो रही एक मौत संक्रमितों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों में बिगड़ी व्यवस्था अमेरिका ने की विभिन्न देशों के लिए सहायता की घोषणा स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया बुजुर्गों पर बड़ा खतरा मदद के लिए नेपाल जाएगी भारतीय सेना के डॉक्टर्स की टीम भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति
  • रफ्तार

    इस तरह बढ़ी कोरोना संक्रमितों की रफ्तार

  • कोरोना का संक्रमण पहले एक लाख लोगों तक पहुंचने में 67 दिन का समय लगा था।

    इसके बाद अगले 11 दिनों में संख्या दो लाख पहुंच गई। इसे दो से तीन लाख पहुंचने में चार दिन लगे थे।

    यह संख्या महज तीन दिन में तीन से बढ़कर चार लाख, अगले दो दिन में चार से पांच लाख और अब महज एक दिन में पांच से बढ़कर छह लाख पहुंच गई है।

    दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 28,687 पहुंच गया है।

  • अमेरिका

    अमेरिका में एक लाख के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

  • चीन में आतंक मचाने के बाद कोरोना वायरस ने इटली में तबाही मचाही थी, लेकिन कुछ ही दिनों में इसने अमेरिका को भी अपनी चपेट में ले लिया है।

    वर्तमान में इससे संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या (1.04 लाख) अमेरिका में है।

    इस मामले में अमेरिका ने चीन 81,394 और इटली 86,498 को भी पीछे छोड़ दिया है।

    इसी तरह अमेरिका में अब तक कुल 1,704 लोगों की मौत हो चुकी है, जो चीन और इटली से कम है।

  • जानकारी

    इन देशों की भी हालत है बुरी

  • चीन, इटली और अमेरिका के अलावा स्पेन में संक्रमितों की संख्या 72,248, जर्मनी में 53,340, ईरान 35,408, फ्रांस 32,964, ब्रिटेन 14,543 और स्विट्जरलैंड में 13,259 पहुंच गई है। सबसे ज्यादा मौत इटली में 9,134, स्पेन 5,690 और चीन में 3,295 लोगों की हुई है।

  • न्यूयॉर्क

    न्यूयॉर्क में प्रत्येक 17 मिनट में हो रही एक मौत

  • अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर वर्तमान में कोरोना के प्रकोप से सबसे अधिक जूझ रहा है। यहां अब तक 26,697 लोगों के संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इसी तरह 450 लोगों की मौत हो गई।

    गुरुवार और शुक्रवार को न्यूयॉर्क में 85 लोगों की मौत हुई थीं।

    यहां हर 17 मिनट में एक शख्स की मौत हो रही है। न्यूयॉर्क के हॉस्पिटलों की भी बुरी हालत हो रही है।

  • अस्पताल

    संक्रमितों की बढ़ती संख्या से अस्पतालों में बिगड़ी व्यवस्था

  • न्यूयॉर्क के मेयर बिल डे ब्लासियो ने बताया कि न्यूयॉर्क के हॉस्पिटल वार जोन में बदल गए हैं। हॉस्पिटल में डॉक्टरों और नर्सों के लिए सुरक्षा उपकरणों की कमी पड़ गई है। इससे उनकी जिंदगी भी खतरे में पड़ी हुई है।

    उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह तक हॉस्पिटल को जरूरी सामानों की सप्लाई होती रहेगी, लेकिन उसके बाद मुश्किल है। ऐसे में अगले 9 दिनों में न्यूयॉर्क का हेल्थ केयर सिस्टम पूरी तरह से तबाह हो सकता है।

  • जानकारी

    अमेरिका ने की विभिन्न देशों के लिए सहायता की घोषणा

  • अमेरिका ने शुक्रवार को कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से निपटने में मदद करने के मकसद से भारत सहित 64 देशों को लगभग 1,300 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की है। इसमें भारत को लगभग 22 करोड़ रुपये की मदद मिलेगी।

  • भारत

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया बुजुर्गों पर बड़ा खतरा

  • भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि दुनियाभर के केसों को लेकर तैयार रिपोर्ट में पाया गया है कि कोरोना का सबसे अधिक खतरा बुजुर्ग लोगों पर है।

    उन्होंने कहा कि देश में कोरोना से लड़ने के लिए आईसोलेशन वार्ड, ICU बेड, वेंटीलेटर्स और अन्य सुविधाओं की व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। लॉकडाउन में आवश्यक सेवा व वस्तुओं की आपूर्ति पर ध्यान दिया जा रहा है।

  • जानकारी

    मदद के लिए नेपाल जाएगी भारतीय सेना के डॉक्टर्स की टीम

  • कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच भारत ने पड़ोसी देश नेपाल की मदद के लिए कदम बढ़ाया है। सेना के डॉक्टर्स की एक टीम नेपाल भेजी जाएगी। यह टीम वहां क्वारंटीन सेंटर तैयार करने के साथ साथ टेस्ट और उपचार की ट्रेनिंग देगी।

  • वर्तमान स्थिति

    भारत में यह है कोरोना संक्रमण की स्थिति

  • बता दें कि वर्तमान में भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 918 पहुंच गई है।

    इसके अलावा चिकित्सा एंव स्वाथ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है।

    इसी तरह 79 संक्रमितों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    भारत में कोरोना संक्रमितों की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में 180, केरल में 173, कर्नाटक में 55, पंजाब में 38 और हरियाणा में 35 पहुंच चुकी है।

  • चीन समाचार
  • इटली
  • न्यूयॉर्क शहर
  • कोरोना वायरस
  • लॉकडाउन
  •  
ताज़ा खबरें
  • क्लबहाउस ऐप का इस्तेमाल करने जा रहे हैं? पहले जान ले ये बातें
    क्लबहाउस ऐप का इस्तेमाल करने जा रहे हैं? पहले जान ले ये बातें
    टेक्नोलॉजी
  • CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    CSK बनाम DC: पृथ्वी और शिखर की पारियों से जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • अमेजन प्राइम पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे मिलेगा फायदा
    अमेजन प्राइम पर मिल रहा है 50 प्रतिशत कैशबैक, ऐसे मिलेगा फायदा
    टेक्नोलॉजी
  • CSK बनाम DC: रैना के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    CSK बनाम DC: रैना के अर्धशतक की मदद से चेन्नई ने बनाया बड़ा स्कोर
    खेलकूद
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?
    पश्चिम बंगाल चुनाव: कूच बिहार में कैसे भड़की हिंसा और किसने लगाए क्या आरोप?
    देश
चर्चित विषय
चीन समाचार पाकिस्तान समाचार रूस समाचार कोरोना का नया स्ट्रेन
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

दुनिया की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

World Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021