एपस्टीन फाइल में नॉर्वे के पूर्व राजनयिक की भारत विरोधी टिप्पणी सामने आई
क्या है खबर?
अमेरिका के न्याय विभाग ने हाल में यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से संबंधित जो नई फाइल जारी की है, उसमें नॉर्वे के पूर्व राजनयिक टेर्जे रोड-लार्सन की भारत विरोधी टिप्पणी को लेकर भी खुलासा हुआ है। रूसी प्रसारक RT ने रोड-लार्सन के ईमेल का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय की सांप से तुलना की थी और सांप की जगह पहले भारतीयों को मारने की बात लिखी है। इसकी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा है।
खुलासा
ईमेल में क्या लिखा है?
एपस्टीन के दस्तावेजों में दावा किया गया है कि रोड-लार्सन ने एपस्टीन को 25 दिसंबर, 2015 को भेजे गए एक ईमेल के जवाब में लिखा था, "क्या आपने यह कहावत सुनी है: जब आप एक भारतीय और एक सांप से मिलें, तो पहले भारतीय को मार डालो!" दस्तावेजों से पता चलता है कि रोड-लार्सन ने एपस्टीन को भारतीयों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी तब की जब पूर्व फाइनेंसर ने उन्हें एक भारतीय राजनेता का ईमेल भेजा था।
पहचान
कौन हैं रोड-लार्सन?
नॉर्वे के राजनयिक टेर्जे रोड-लार्सन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शांति संस्थान के अध्यक्ष थे और 2005 से 2020 तक पद संभाला था। जेफरी एपस्टीन से जुड़े होने के बाद उन्होंने 2020 में इस्तीफा दे दिया था। उनका नाम एक पर्सनल लोन में सामने आया था, जो चुकाया गया था। हालांकि, कोई आपराधिक आरोप नहीं लगा। वे संयुक्त राष्ट्र के पूर्व दूत भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी मोना जूल, वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में नॉर्वे की राजदूत हैं।
ट्विटर पोस्ट
रोड-लार्सन का ईमेल
Epstein Files: Norwegian Diplomat Makes Anti-India Comment: 'Have You Heard The Saying, When You Meet An Indian & A Snake, K*ll The Indian First!'
— RT_India (@RT_India_news) February 2, 2026
That's Terje Rod-Larsen - president of the International Peace Institute... pic.twitter.com/TczAHrX3UG