नेपाल ने विनाशकारी बाढ़ के बाद आपातकालीन तैयारी शुरू; हिमनद झीलों का घटेगा जलस्तर, चेतावनी प्रणाली मजबूत होगी
नेपाल और तिब्बत सीमा पर अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद नेपाली सरकार ने आपातकालीन तैयारी शुरू कर दी है।
नेपाली सरकार भविष्य में ऐसी आपदाओं को रोकने के लिए सक्रिय है, जिसके तहत अब 6 प्रमुख नदी घाटियों में शुरुआती चेतावनी सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा।
साथ ही, 4 जोखिम भरी हिमनद झीलों के जलस्तर को भी कम किया जाएगा। इन कदमों का मकसद है कि हिमालय में बढ़ते जलवायु खतरों के बीच लोगों की जान और माल को बचाया जा सके।
करीब 1,500 लोगों की जान गई, 1.81 अरब डॉलर का नुकसान
नेपाल में अगस्त की बाढ़ ने दिल दहला देने वाली तबाही मचाई थी। इसमें करीब 1,500 लोगों की जान चली गई, वहीं 5,000 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।
इस बाढ़ से करीब 1.81 अरब डॉलर की भौतिक संपत्ति का नुकसान हुआ है। इन बड़े नुकसानों ने नेपाल को स्मार्ट आपदा प्रबंधन पर और ज्यादा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया है, ताकि जब भी ऐसी कोई चरम मौसमी घटना हो, तो समुदाय सुरक्षित रह सकें।