
मैक्सिको में धार्मिक उत्सव के दौरान सड़क पर गोलीबारी, 12 की मौत
क्या है खबर?
अमेरिका से सटे मैक्सिको में बुधवार रात को एक धार्मिक उत्सव के दौरान सड़क पर भीषण गोलीबारी को अंजाम दिया गया, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। घटना गुआनाजुआतो राज्य के इरापुआतो शहर में उस वक्त हुई, जब भारी संख्या में लोग सड़क पर जमा होकर 'सेंट जॉन द बैप्टिस्ट' का जश्न मना रहे थे। गोलीबारी में 8 पुरुष, 2 महिलाओं और एक किशोर की मौत हुई है। एक की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंसा
पिछले महीने भी हुई थी गोलीबारी
गोलीबारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लोग नाचते और जश्न मनाते दिख रहे हैं, तभी वहां गोलीबारी के कारण चीख पुकार मच जाती है। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने सामूहिक गोलीबारी की आलोचना करते हुए कहा कि इसकी जांच की जा रही है, अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे। बता दें, पिछले महीने, गुआनाजुआटो के सैन बार्टोलो डे बेरियोस में कैथोलिक चर्च द्वारा आयोजित पार्टी में गोलीबारी की गई थी, जिसमें 7 लोग मारे गए थे।
गोलीबारी
सबसे हिंसाग्रस्त राज्य में आता है गुआनाजुआतो
गुआनाजुआतो राजधानी मैक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में है, जो सबसे हिंसक इलाकों में शामिल हो गया है। यहां आए दिन आपराधिक समूह मादक पदार्थों के लिए सड़क पर लड़ते दिखते हैं और बिना किसी डर के अपराध को अंजाम देते हैं। यहां पिछले साल 3,000 से अधिक हत्याएं हुई है। इस साल 5 महीनों में 1,435 हत्या हुई है। गुआनाजुआतो को एक संपन्न व्यापारिक और लोकप्रिय पर्यटन स्थल माना जाता था, लेकिन इसकी छवि धूमिल हुई है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो आया सामने
🚨A mass shooting in Irapuato, 🇲🇽Mexico, killed at least 11 people, including a 17-year-old, and injured 20 more. The attack occurred during a Catholic celebration. Guanajuato, the state's location, is known for violent gang activity. President Sheinbaum called it “very… pic.twitter.com/wkpm1ZVsM1
— Info Room (@InfoR00M) June 25, 2025