NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / दुनिया की खबरें / अमेरिकाः वर्जीनिया में सरकारी कार्यालय में गोलीबारी, 11 की मौत, कई घायल
    अगली खबर
    अमेरिकाः वर्जीनिया में सरकारी कार्यालय में गोलीबारी, 11 की मौत, कई घायल

    अमेरिकाः वर्जीनिया में सरकारी कार्यालय में गोलीबारी, 11 की मौत, कई घायल

    लेखन प्रमोद कुमार
    Jun 01, 2019
    10:39 am

    क्या है खबर?

    अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    यहां के वर्जीनिया बीच इलाके में स्थित एक नगर पालिका के एक नाराज कर्मचारी ने अपने सहकर्मियों पर गोलियां चला दी।

    नगर पालिका के कार्यालय में हुई इस गोलीबारी में 11 कर्मचारियों की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए हैं।

    पुलिस ने हमलावर कर्मचारी को ढेर कर दिया है। यह घटना शुक्रवार की है।

    जवाबी कार्रवाई

    पुलिस ने हमलावर को किया ढेर

    वर्जीनिया बीच के पुलिस अधिकारी जेम्स सर्वेरा ने बताया कि हमलावर कर्मचारी ने बिल्डिंग में घुसते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

    उसने एक पुलिस अधिकारी पर भी गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में हमलावर कर्मचारी ढेर हो गया।

    हमलावर की पहचान जाहिर नहीं की गई है। सर्वेरा ने बताया कि पुलिस अधिकारी ने बुलैट प्रूफ जैकेट पहन रखी थी, इसलिए वह इस हमले में बच गया।

    जांच

    FBI भी जांच में जुटी

    सर्वेरा ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है। अमेरिका की खुफिया एजेंसी FBI और होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के विशेषज्ञ स्थानीय पुलिस की जांच में सहायता कर रहे हैं।

    पुलिस ने बताया कि हमलावर कर्मचारी लंबे समय से नौकरी कर रहा था और वह पिछले कुछ महीनों से नाराज चल रहा था।

    पुलिस ने हमलावर के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

    जानकारी

    ट्रंप को दी गई मामले की सूचना

    वर्जीनिया के मेयर बॉबी ड्येर ने घटना के दिन को वर्जीनिया बीच के इतिहास का सबसे भयानक दिन बताया है। वहीं व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को घटना की जानकारी दे दी गई है और मामले पर नजर रखी जा रही है।

    गोलीबारी की घटना

    बीते महीने स्कूल में हुई थी गोलीबारी

    अमेरिका के कोलाराडो में बीते महीने गोलीबारी हुई थी, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई थी।

    यहां के डेनवर इलाके के एक स्कूल में दो छात्रों ने हेंडगन से गोलीबारी की।

    इससे उनके एक क्लासमेट की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। इन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

    हाईलैंड रेंच के साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ (STEM) स्कूल में दो हमलावर हथियारों के साथ आए और छात्रों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    घटना

    क्लासरूम में मौजूद था एक हमलावर

    गोलीबारी में घायल हुए एक 17 वर्षीय छात्र के पिता फर्नांडो मोंटोया ने बताया कि उनके बेटे को तीन गोलियां लगी है।

    मोंटोया के मुताबिक, उनके बेटे ने बताया कि एक हमलावर बाहर से उसके क्लासरूम में आया और गोलीबारी शुरू कर दी और एक हमलावर पहले से उसकी क्लास में मौजूद था। उसने अपने गिटार केस से पिस्तौल निकाला और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    घटना की जानकारी मिलते ही SWAT टीम ने मौके पर पहुंच गई थी।

    पुरानी घटनाएं

    कोलोराडो में पहले भी होती रही है गोलीबारी की घटनाएं

    कोलोराडो में कई बार मास शूटिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 2012 में हमलावर ने डेनवर इलाके के फिल्म थियेटर में गोलीबारी की थी, जिससे 12 लोगों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए थे।

    STEM स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना नॉर्थ कैरोलिना यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के एक सप्ताह के बाद हुई है।

    इसमें दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे। इस मामले में एक 22 वर्षीय छात्रा को आरोपी बनाया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    डोनाल्ड ट्रंप
    गोलीबारी की घटना

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    डोनाल्ड ट्रंप

    पाकिस्तान को बड़ा झटका, अमेरिका ने 1.66 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई रोक पाकिस्तान समाचार
    व्हाइट हाउस ने जिम अकोस्टा का प्रेस पास लौटाया, आगामी कॉन्फ्रेंस के लिए बनाए नए नियम व्हाइट हाउस
    दुनिया में सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स वाले नेता बने मोदी, इस फोटो को मिले सर्वाधिक लाइक नरेंद्र मोदी
    सीरिया के बाद अफगानिस्तान से भी सैनिक वापस बुला सकता है अमेरिका अफगानिस्तान

    गोलीबारी की घटना

    जम्मू-कश्मीरः 2018 में पाकिस्तान की तरफ से 2,936 बार सीजफायर उल्लंघन, 15 सालों में सबसे ज्यादा भारतीय सेना
    न्यूजीलैंड: क्राइस्टचर्च की मस्जिद में गोलीबारी, 40 की मौत, कई घायल बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड मस्जिद गोलीबारी: हमले में एक भारतीय सहित 49 की मौत, 9 अभी भी लापता भारत की खबरें
    नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, एक की मौत, कई घायल दुनिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025