नोबेल शांति पुरस्कार 2029 तक रोकने की मांग, ट्रंप की वजह से गरमाया मुद्दा
नोबेल शांति पुरस्कार को लेकर नार्वे में विवाद छिड़ गया है। दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक बार फिर शांति पुरस्कार के लिए खुद को बेहतर उम्मीदवार, जबकि नार्वे के लोग पुरस्कार को 2029 तक निलंबित करने की मांग कर रहे हैं।
ट्रंप की उम्मीदवारी लगातार सामने आने के बाद नॉर्वे के कई नागरिक चाहते हैं कि 2029 तक नोबेल शांति पुरस्कार रोक दिया जाए, क्योंकि अगर ट्रंप के राष्ट्रपति रहते यह पुरस्कार दिया गया तो शांति प्रयासों को झटका लग सकता है।
बात दें कि एक दिन पहले ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने कई वैश्विक विवादों को सुलझाने में मदद की है, लेकिन इनमें से कई मुद्दे अभी भी कायम हैं।
हेनरिक सिसे: ट्रंप की उम्मीदवारी ने लोगों की राय बांटी
ट्रंप की दोबारा राष्ट्रपति पद के लिए उनकी उम्मीदवारी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के शोध प्रोफेसर और नोबेल शांति पुरस्कार समिति के उपाध्यक्ष हेनरिक सिसे बताते हैं कि नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप के नाम की चर्चाएं भले ही हाल में शांत हुई हों, लेकिन राष्ट्रपति के तौर पर उनके कार्यकाल को लेकर लोगों की राय अभी भी बंटी हुई है।
इसके अलावा, ट्रंप ने खुद नोबेल समिति की आलोचना की है। उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अगर उन्हें यह सम्मान नहीं मिला तो कूटनीतिक विवाद पैदा हो सकते हैं।