6 साल की माएडा ने तोड़ा रिकॉर्ड, बनी दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्लब DJ
DJ इल्यू के नाम से मशहूर इल्यूमी माएडा ने सिर्फ 6 साल और 99 दिनों की उम्र में दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला क्लब DJ होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जापान के योकोहामा शहर में उन्होंने एक घंटे से भी ज्यादा समय तक DJ बजाया। थोड़ी-बहुत तकनीकी दिक्कतें आने के बावजूद उन्होंने सब कुछ पेशेवर अंदाज में संभाला। थोड़ी घबराहट जरूर हुई, लेकिन उन्होंने मंच पर एक अनुभवी कलाकार की तरह अपनी प्रस्तुति दी।
माएडा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर DJ बनने का रखती हैं सपना
घर में संगीत का माहौल होने की वजह से इल्यूमी को बचपन से ही संगीत से गहरा लगाव हो गया था। बचपन में अपनी परदादी-परदादा के साथ शास्त्रीय गीतों पर थिरकने के पल उनकी यादों में आज भी ताजा हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय संगीत महोत्सवों में प्रदर्शन करना चाहती हैं, DJ से जुड़े किसी नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराना चाहती हैं और एक दिन अपनी आइसक्रीम की दुकान खोलना चाहती हैं। इल्यूमी के लिए संगीत सिर्फ लोगों को खुशी देने का जरिया है। वह चाहती हैं कि उनके संगीत से सब लोग अच्छा महसूस करें और जहां भी वो जाएं, खुशियां फैला सकें।