Loading...
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका  
टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है (फाइल तस्वीर)

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन्हें मिला मौका  

Oct 16, 2026
09:05 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की चयन समिति ने न्यूजीलैंड के आगामी दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीमों का ऐलान कर दिया है। पहले 3 वनडे मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी 2 वनडे मुकाबलों के लिए श्रेयस अय्यर को टीम की कमान सौंपी गई है। आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। भारतीय टीम 2019 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलेगी।

टीम

ऐसी है वनडे टीम 

पहले 3 वनडे के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव।

आखिरी मुकाबलों के लिए टीम: श्रेयस (कप्तान), रोहित , कोहली, तिलक वर्मा, ईशान (विकेटकीपर और उपकप्तान), नितीश, अक्षर, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर, ऋतुराज, अर्शदीप, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप।

टेस्ट 

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम 

ऐसी है भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज।

पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

टेस्ट सीरीज का आगाज 19 नवंबर से होगा। पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में 27 नवंबर से शुरू होगा।

ADVERTISEMENT

वनडे

कब और कहां खेले जाएंगे वनडे मुकाबले?

सीरीज का पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में होगा, जबकि तीसरा वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा।

इसके बाद चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट मॉन्गानुई के बे ओवल मैदान पर होगा।

सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे भी इसी मैदान पर 15 नवंबर को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे।

ADVERTISEMENT

टी-20

टी-20 सीरीज के लिए पहले ही हो चुका है भारतीय टीम का ऐलान

टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।

न्यूजीलैंड बनाम भारत सीरीज के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जाएंगे।

वहीं, सोनी लिव के द्वारा लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे शुरू होंगे।

ADVERTISEMENT