पाकिस्तान का लाहौर रविवार को दुनिया का सबसे प्रदूषित बड़ा शहर बन गया। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 538 दर्ज किया गया, जो चौंकाने वाला है। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि वायु प्रदूषण का यह स्तर वहां रहने वाले हर व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक है। लाहौर जिले के काहना नौ इलाके में तो स्थिति और भी बदतर थी, जहां AQI 606 तक पहुंच गया।
अधिकारियों ने 14,653 धुआं छोड़ते वाहनों पर जुर्माना लगाया
सिर्फ लाहौर ही नहीं, बल्कि पंजाब के 8 अन्य शहर भी पाकिस्तान के 10 सबसे प्रदूषित स्थानों में शामिल हैं। इनमें फैसलाबाद, मुल्तान और पेशावर जैसे शहर भी हैं। प्रशासन इस समस्या से निपटने की कोशिश कर रहा है। प्रदूषण फैला रहे 14,653 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और 84,370 ईंट भट्ठों का निरीक्षण भी किया गया। हालांकि, इन तमाम कोशिशों के बाद भी इस क्षेत्र के कई लोगों के लिए साफ हवा अभी भी एक सपना बनी हुई है।