Loading...
प्रधानमंत्री मोदी बोले- अगर आपके पास स्किल है तो AI रोजगार नहीं छीन सकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि AI कुशल कारीगरों की नौकरी नहीं छीन सकता

प्रधानमंत्री मोदी बोले- अगर आपके पास स्किल है तो AI रोजगार नहीं छीन सकता

लेखन आबिद खान
Nov 22, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के बढ़ते दायरे और इसके नौकरियों पर असर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर आपके पास स्किल है तो कोई भी AI आपकी नौकरी नहीं छीन सकता। प्रधानमंत्री ने ये बात लखनऊ में 5वें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा, "समय बदल रहा है। कुशल व्यक्तियों को उन लोगों की तुलना में ज्यादा सम्मान मिलेगा जिनके पास केवल सर्टिफिकेट हैं।"

बयान

प्रधानमंत्री ने कहा- स्किल वालों का रोजगार कोई नहीं छीन सकता

प्रधानमंत्री ने कहा, "आज के आधुनिक जमाने में AI को लेकर क्या कुछ कहा जा रहा है। ये होगा, वो होगा, काम छिन जाएगा। मेरी ये बात अच्छे से समझ लीजिए, जिसके पास स्किल है उसका रोजगार कोई नहीं छीन सकता। हमने कोविड में देखा है कि कैसे हाल हो गए थे। तब लोगों को पता चला कि कितना पैसा हो, स्किल के बिना गुजारा नहीं हो सकता। तब वो स्किल्ड वर्कर ही था, जिसने देश को संभाला था।"

कौशल

स्किल वालों को सूट-टाई वालों से ज्यादा सम्मान मिलेगा- प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "आज मैं कुछ अलग कहने जा रहा हूं। मेरी बात याद रखना: समय बदल रहा है और कौशलवान लोगों को कागजी प्रमाणपत्रों के साथ सूट-टाई पहनने वालों से ज्यादा महत्व दिया जाएगा। कौशलवान, प्रतिभावान लोगों की मांग बढ़ेगी। भारत 21वीं सदी में तभी प्रगति कर सकता है जब वह कुशल श्रमिकों को सम्मान दे। हमने 'श्रमेव जयते' पहल के तहत कई कदम उठाए हैं और कौशल विकास के लिए एक अलग मंत्रालय की स्थापना की है।"

ADVERTISEMENT