केन्या में पंथ प्रमुख पॉल मैकेंजी 191 हत्या के दोषी करार, बच्चों को भूखा रखने को कहा था
केन्या की एक अदालत ने एक पंथ प्रमुख पॉल मैकेंजी और 28 अन्य लोगों को 191 लोगों की हत्या का दोषी ठहराया है। मरने वालों में ज्यादातर बच्चे थे।
इस घटना को 'शाकाहोला जंगल नरसंहार' कहा जा रहा है। मैकेंजी एक पंथ का मुखिया था। उसके अनुयायियों को उसके फार्महाउस पर भूखा रखा जाता था। मैकेंजी ने अपने पंथ के सदस्यों को आदेश दिया था कि वे अपने बच्चों को भूखा मार दें ताकि वे 'यीशु से मिल सकें।'
जज डायना मोचाचे ने बताया कि अभियोजन पक्ष मैकेंजी और उसके समूह के खिलाफ अपना मामला साबित करने में सफल रहा।
पॉल मैकेंजी को 6 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी
पीड़ितों में से ज्यादातर की मौत भूख से हुई थीं, जबकि कुछ लोगों को अन्य चोटें भी आई थीं।
मैकेंजी को अब 6 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी। उस पर गैर इरादतन हत्या और आतंकवाद के आरोप भी लगे हैं।
इस चौंकाने वाले मामले के बाद केन्या में धार्मिक समूहों पर सख्त नियम बनाने की मांग उठने लगी हैं। हालांकि, फैसले के बावजूद मैकेंजी के वकील लॉरेंस ओबोन्यो ने कहा कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।
सभी ने खुद को बेगुनाह बतायe और बार-बार इस बात पर जaर दिया था कि किसी को भी मरने के लिए मजबूर नहीं किया गया था।