अमेरिका में वेस्ट पाम बीच पर दर्दनाक विमान हादसा, टेक उद्यमी रॉबिन्सन समेत 9 की मौत
अमेरिका के फलोरिडा स्थित वेस्ट पाम बीच के पास 1 नवंबर को हुए दर्दनाक विमान हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें जाने-माने टेक उद्यमी एडम रॉबिन्सन, उनकी पत्नी हेलेन शार्प, उनके बच्चे और को-पायलट नतालिया गैडेलहा फिलगुइरास शामिल हैं। विमान में उनके साथ रचेल रीड, चारमी फेहर और अनीता मारिया सेटिना भी थीं, जो बच्चों की देखभाल में मदद करती थीं। यह पूरा समूह टेक्सास से बहामास जा रहा था, तभी रास्ते में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
NTSB कर रहा है मौसम और हवा में विमान के टूटने की जांच
NTSB के जांचकर्ता इस हादसे की वजह जानने के लिए खराब मौसम पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। घटनास्थल के आसपास तूफान की चेतावनी भी जारी हुई थी और कुछ रिपोर्टों से पता चलता है कि जेट हवा में ही टूटकर बिखर गया था। NTSB के टिमोथी मॉनविले ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे से विमान के मलबे को निकालना काफी मुश्किल रहा है। अधिकारी अभी कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि हादसे की और जानकारी मिल सके।