जेल में बंद हमास नेता से इजरायली मंत्री की बहस, कहा- मैं तुम्हें मारना चाहता हूं
इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-गवीर ने हाल ही में एक जेल में बंद हमास के नेता हस्सान सलामेह से मुलाकात और उसको जान से मारने की धमकी दी।
बेन-गवीर ने इस मुलाकात का एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह सलामेह से सीधे कह रहे हैं, "मैं तुम्हें मारना चाहता हूं। मैं तुम्हें मौत की सजा देना चाहता हूं।"
बाद में उन्होंने इस वीडियो क्लिप को ऑनलाइन भी साझा किया गया है। फिलिस्तीन कैदी मामलों के आयोग ने इस घटना की निंदा की है। सलामेह को 1996 के घातक बम धमाकों के लिए जेल में बंद किया गया है।
इज़राइली कानून: सैन्य अदालतों को मौत की सज़ा का अधिकार
फिलिस्तीनी कैदियों के प्रति इजरायल का रुख अब और सख्त हो गया है। इसी के तहत मार्च में एक नया कानून पारित किया गया है, जिसके अनुसार सैन्य अदालतों में फिलिस्तीनी आतंकियों से जुड़े कुछ मामलों में मौत की सजा दी जा सकती है।
बेन-गवीर के इस वीडियो के बाद से काफी बवाल मचा हुआ है। इस पूरी घटना से 1996 के बम धमाकों और जेल के अंदर बनाए गए इस वीडियो को लेकर फिर से नई बहस छिड़ गई है। सलामेह को आजीवन कारावास की सजा दी गई हैं।