इजरायली सेना ने ईरान के संभावित परमाणु स्थल और बुनियादी ढांचे पर जोरदार हमला शुरू किया
क्या है खबर?
इजरायली सेना ने ईरान पर जोरदार हमला शुरू कर दिया है। उसने गुरुवार को पूरे ईरान में बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमले किए हैं। उसने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े एक संभावित स्थान पर भी हमले किए हैं। लक्षित स्थल की पहचान "तालेघन" के रूप में की गई है। अभी तक ईरान की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं आया है। तालेघन में कितना नुकसान हुआ है, इसकी खबर नहीं मिली है।
हमला
ईरान ने हमलों को लेकर कड़ी चेतावनी दी
इस बीच, इजरायली और अमेरिकी हमलों को लेकर ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने जवाबी हमलों की कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ आक्रामकता देश को संयम छोड़ने और बलपूर्वक जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर कर देगी, जिसके जिम्मेदार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप होंगे। उन्होंने कहा, "ईरान पर किसी भी हमले से देश सभी संयम त्याग देगा और फारस की खाड़ी को आक्रमणकारियों के खून से नहला देगा।"
हमला
ईरान का ओमान में तेल संयंत्र पर हमले से इनकार
खाड़ी देशों पर हमलों के बीच दक्षिण अफ्रीका में ईरान के दूतावास ने एक्स पर ओमान के तेल भंडारों पर हुए हमले में संलिप्तता से इनकार कर दिया। उसने लिखा, "ओमान के तेल भंडारों पर हमला एक झूठा अभियान है। इसमें ईरान की कोई भूमिका नहीं थी।" दूसरी तरफ, इजरायली सेना ने बताया कि उसने बेरूत में हिज्बुल्लाह के भीतर ईरानी गार्ड्स IRGC की मिसाइल इकाई में ऑपरेशन कमांडर अबू धर मोहम्मदी को मार गिराया है।