LOADING...
इजरायल का दावा- ईरान का केंद्रीय मुख्यालय तबाह, ईरानी रक्षा मंत्री माजिद इब्न अल-रेजा की मौत
इजरायल ने दावा किया कि ईरान के केंद्रीय मुख्यालय को तबाह किया गया

इजरायल का दावा- ईरान का केंद्रीय मुख्यालय तबाह, ईरानी रक्षा मंत्री माजिद इब्न अल-रेजा की मौत

लेखन गजेंद्र
Mar 03, 2026
06:11 pm

क्या है खबर?

इजरायल की सेना ने दावा किया है कि उसने मंगलवार को ईरान में ताबड़तोड़ बमबारी और मिसाइल हमले किए हैं, जिससे तेहरान का केंद्रीय मुख्यालय पूरी तरह तबाह हो गया है। इजरायली रक्षा बलों (IDF) ने एक्स पर एक उपग्रह फुटेज साझा करते हुए बताया कि उसने ईरानी शासन के राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, राष्ट्रपति कॉम्पलेक्स और परिषद के विशेषज्ञों के क्षेत्र पर हमला किया है। इजरायली मीडिया ने नए ईरानी रक्षा मंत्री के मारे जाने का भी दावा किया है।

हमला

ईरान की ओर से खबरों की पुष्टि नहीं

IDF ने लिखा, 'इजरायी ईरानी शासन का लीडरशिप कंपाउंड, केंद्रीय मुख्यालय को खत्म कर दिया गया है यह कमांड हेडक्वार्टर ईरान की सबसे ज़्यादा सुरक्षित जगहों में से एक था। जिस कंपाउंड में शासन का सबसे वरिष्ठ फ़ोरम था, उस पर इजरायली वायुसेना ने सटीक इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके रातों-रात हमला किया। इस आतंकी शासन के पीछे के नेता और जिस मुख्यालय में वे बैठे थे, उन्हें खत्म कर दिया गया है।'

हमला

ईरान के नए रक्षा मंत्री के मौत का दावा

इजरायली मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ईरान के नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद इब्न अल-रेज़ा की मौत हो गई है। हालांकि, अभी ईरान की ओर से ऐसी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बता दें कि अल-रेजा को 2 दिन पहले ही पूर्व रक्षा मंत्री अमीर नासिरज़ादेह की कथित हत्या के बाद नियुक्त किया गया था। उनके साथ रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के भी इजरायली हमलों में मारे जाने की खबर आई थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

इजरायली सेना का दावा

Advertisement