Page Loader
ISIS द्वारा अगवा 11 वर्षीय लड़की को 10 साल बाद इजरायली सेना ने हमास से छुड़ाया
ISIS द्वारा अगवा लड़की को इजरायली सेना ने 10 साल बाद छुड़ाया (प्रतीकात्मक: एक्स/@Kataeb_Eng)

ISIS द्वारा अगवा 11 वर्षीय लड़की को 10 साल बाद इजरायली सेना ने हमास से छुड़ाया

लेखन गजेंद्र
Oct 04, 2024
02:40 pm

क्या है खबर?

इराक से 11 साल की उम्र में अगवा की गई एक लड़की को 10 साल बाद इजरायली सेना ने गाजा से मुक्त कराया। लड़की अब 21 साल की है। उसे ISIS आतंकवादी संगठन ने अगवा किया था। यजीदी युवती फवजिया अमीन सिदो को इस सप्ताह के शुरू में रिहा कर दिया गया है और वह अपने गृहनगर इराक पहुंच गई है। इजरायल के विदेश मंत्रालय में डिजिटल कूटनीति ब्यूरो के निदेशक डेविड सारंगा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

बचाव अभियान

क्या कहा इजरायल ने?

सारंगा ने एक्स पर लिखा, 'फौजिया, एक यजीदी लड़की जिसे ISIS ने इराक से अगवा कर लिया था और महज 11 साल की उम्र में गाजा लाया गया था, उसे आखिरकार इजरायली सुरक्षा बलों ने बचा लिया है। कई सालों तक उसे एक फिलिस्तीनी हमास-ISIS सदस्य ने बंधक बनाकर रखा था। अब वह अपने परिवार से मिल गई है। उनकी कहानी यजीदी बच्चों के साथ की गई क्रूरता की याद दिलाती है, जिन्हें बिना किसी विकल्प के ले जाया गया।"

घटना 

2014 में ISIS ने 6,000 यजीदियों को पकड़ा था

इराक में यजीदी समुदायों को 2014 में इस्लामिक स्टेट के जिहादियों द्वारा आतंकी हमलों का सामना करना पड़ा था। उस समय आतंकी संगठन ने 6,000 से ज्यादा यजीदियों को अगवा किया था। इनमें से 2,600 लापता बताए जाते हैं और ज्यादातर मारे जा चुके हैं। करीब 3,500 ऐसे हैं जिन्हें बचा लिया गया था। पकड़ी गई महिला यजीदियों को यौन दासता में बेचा गया था और लड़कों को सेना में भर्ती किया था।