ईरान का दावा है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के ऊपर अमेरिका के 2 ड्रोन गिरा दिए हैं। इनमें एक एमक्यू-9 (MQ-9) और दूसरा लुकास सुसाइड ड्रोन था।
ईरान के मुताबिक, एक ड्रोन जलडमरूमध्य के पश्चिमी हिस्से में गिराया गया, तो दूसरा पूर्वी हिस्से में। ईरान ने इस क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के खिलाफ अपनी नाराजगी और विरोध को इस कार्रवाई से जाहिर किया है।
अजीजी ने प्रतिबंधों को कोसा, रेजाई ने नाकाबंदी को खारिज किया
ड्रोन गिराने की यह घटना ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।
अमेरिका ने ईरान की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने के लिए नए प्रतिबंध लगाए हैं। इस पर ईरान के सांसद इब्राहिम अजीजी ने कहा कि ये प्रतिबंध अब बेअसर होते जा रहे हैं।
उन्होंने इसके बजाय वैश्विक सहयोग की अपील की। इसी बीच, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव, मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी की संभावना को 'अवास्तविक' बताकर खारिज कर दिया।