LOADING...
मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीरें-बैग लेकर इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, 'मिनाब 168' रखा विमान का नाम
इस्लामाबाद पहुंचे ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने स्कूली हमले में मारे गए बच्चों को भावुक तरीके से श्रद्धांजलि दी है

मारे गए स्कूली बच्चों की तस्वीरें-बैग लेकर इस्लामाबाद पहुंचा ईरानी प्रतिनिधिमंडल, 'मिनाब 168' रखा विमान का नाम

लेखन आबिद खान
Apr 11, 2026
09:53 am

क्या है खबर?

अमेरिका से बातचीत के लिए ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान के इस्लामाबाद पहुंच चुका है। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकेर गालिबाफ कर रहे हैं। उन्होंने एक ऐसी तस्वीर साझा की है, जिसे देखकर आप भावुक हो जाएंगे। ये तस्वीर उन बच्चों की है, जो 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमले में मारे गए थे। ईरानी प्रतिनिधिमंडल अपने विमान की सीटों पर इन बच्चों की तस्वीरें और बैग लेकर पहुंचा है।

जूते

सीटों पर रखे हैं बच्चों के खून से सने जूते

गालिबाफ ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, 'मेरे इस सफर के साथी।' बच्चों की तस्वीरों और बैग के साथ सीटों पर उनके खून से सने हुए जूते भी रखे हुए हैं। हर सीट पर एक फूल भी रखा है। गालिबाफ बच्चों के चेहरों और उनके स्कूल बैग को निहारते नजर आ रहे हैं और खामोशी से खड़े हैं। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर वायरल हो रही है।

मिनाब

मिनाब स्कूली हमले में मारे गए थे 168 बच्चे

दरअसल, 28 फरवरी को मिनाब स्थित एक प्राथमिक स्कूल पर इजरायल और अमेरिका ने हमला किया था, जिससे स्कूल पूरी तरह तबाह हो गया था और 168 बच्चे मारे गए थे। इन बच्चों को श्रद्धांजलि के प्रतीक के तौर पर ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने विमान का नाम भी 'मिनाब 168' रखा है। अमेरिकी सेना का मानना है कि ये हमला संभवत: गलती से हुआ था। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था कि इस मामले की जांच जारी है।

Advertisement