अमेरिकी-इजरायल हमले में 8 महीने की बच्ची की मौत, 4 महीने की बच्ची घायल
क्या है खबर?
अमेरिका और इजरायल के हमलों में अब तक ईरान में जितने लोग मारे गए हैं, उसमें सबसे कम उम्र का मृतक 8 महीने की बच्ची है और घायल 4 महीने की बच्ची है। सरकार की प्रवक्ता फातिमेह मोहजेरानी ने मंगलवार को बताया कि 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायली हमले के बाद से अब तक 206 महिलाओं और बच्चों की हत्या की जा चुकी है, जिनमें 18 वर्ष से कम उम्र के 193 बच्चे शामिल हैं।
प्रवक्ता
हम युद्ध समाप्त करेंगे- सरकार प्रवक्ता
मोहजेरानी ने आगे कहा कि ईरान के इस्लामी गणराज्य के तीसरे नेता (मोजतबा खामेनेई) के चयन ने देश में एकता को वापस लाया और दुश्मनों की योजनाओं को विफल कर दिया। उन्होंने कहा कि ईरान ने युद्ध शुरू नहीं किया, लेकिन वह भी इसे समाप्त करेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने बातचीत के दौरान हमले किए गए हैं। मोहजेरानी ने कहा कि आज ईरान दृढ़ता और शक्ति के साथ अपनी रक्षा के लिए खड़ा है।
हमला
ईरान में अब तक 1,200 से अधिक लोगों की मौत
ईरान में हमले शुरू होने के बाद से सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई सहित 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं और 10,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हमलों से बौखलाए तेहरान ने इजरायल, जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों को निशाना बनाते हुए मिसाइलों और रॉकेटों की बौछार की है। तेहरान का कहना है कि उसने पड़ोसी देशों को नहीं बल्कि वहां मौजूद अमेरिकी सैन्य संपत्तियों को निशाना बनाया है। अभी हमले जारी हैं।
चेतावनी
UNICEF ने बच्चों की मौत पर चिंता जताई
संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (UNICEF) ने ईरान युद्ध में बच्चों के मारे जाने पर चिंता जताते हुए इसमें शामिल सभी पक्षों से नागरिकों की रक्षा करने का आह्वान किया है। संगठन ने 28 फरवरी को मीनाब में स्थित शजारेह तैयबेह गर्ल्स प्राइमरी स्कूल पर हुए हमले में 168 छात्राओं के मारे जाने पर भी दुख जताया। UNICEF ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत स्कूल और बच्चे संरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित स्थान बने रहना चाहिए।