LOADING...
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में एक भी LNG टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा
ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में एक भी LNG टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मार्च में एक भी LNG टैंकर होर्मुज से नहीं गुजरा

लेखन गजेंद्र
Apr 03, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

ईरान पर अमेरिका और इजरायल का हमला शुरू होने के बाद से होर्मुज जलडमरूमध्य पर अंतरराष्ट्रीय जहाजों की आवाजाही प्रभावित है। अब मरीन ट्रैफिक और केप्लर के आंकड़ों से पता चला है कि 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से मार्च में होर्मुज जलडमरूमध्य से एक भी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) का टैंकर नहीं गुजरा। ओमान और फारस की खाड़ी के बीच में अति महत्वपूर्ण संकरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग से एक महीने में कुल 220 जहाज गुजरे हैं।

टैंकर

कुल जहाजों में 111 थे तेल के टैंकर

आंकड़ों के मुताबिक, कुल जहाजों में 111 तरल टैंकरों की आवाजाही रही, जो कुल यात्राओं का 51 प्रतिशत था। इसके बाद 82 शुष्क थोक पोत जो 37 प्रतिशत और 27 तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG) वाहक टैंकर रहे, जो 12 प्रतिशत थे। इस महीने LNG की कोई खेप दर्ज नहीं की गई। बता दें कि LPG के 27 टैंकरों में भारत में कुल 4 से 6 टैंकर पहुंचे हैं। अभी फारस और ओमान की खाड़ी में 22 जहाज फंसे हैं।

आवागमन

किन-किन देशों के टैंकर अधिक गुजरे

आंकड़ों से पता चला कि अधिकतर जहाज पश्चिम से पूर्व की ओर (खाड़ी से बाहर) की थी, जो कुल आवाजाही का 149 यानी 68 प्रतिशत थी। खाड़ी में प्रवेश करने वाले जहाज यानी पूर्व से पश्चिम जाने वाले केवल 32 प्रतिशत थे, जो एक असमान प्रवाह पैटर्न को दर्शाते हैं। अधिकांश जहाज या तो ईरान से आ रहे थे या ईरान जा रहे थे। कुछ का संबंध संयुक्त अरब अमीरात (UAE), भारत, चीन या सऊदी अरब से था।

Advertisement

आयात

यूरोपीय जहाजों को नहीं मिली गुजरने की इजाजत

ईरान ने अमेरिका-इजरायल के साथ उसके खिलाफ युद्ध में शामिल सहयोगी देशों को भी होर्मुज से निकलने पर पाबंदी लगाई है, जिससे यूरोपीय देश सबसे अधिक प्रभावित है। हालांकि, एक नई घटना में फ्रांसीसी स्वामित्व वाला एक कंटेनर जहाज यहां से सफलतापूर्वक गुजर चुका है, जिसपर माल्टा का झंडा था। फ्रांसीसी समुद्री समूह CMA CGM स्वामित्व वाला जहाज गुरुवार को खाड़ी से बाहर निकला है। यह मार्च से किसी प्रमुख यूरोपीय शिपिंग कंपनी द्वारा यह पहली ज्ञात यात्रा है।

Advertisement

जानकारी

वैश्विक ईंधन आपूर्ति का 20 प्रतिशत हिस्सा यहां से गुजरता है

होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री परिवहन मार्गों में है। यहां से वैश्विक कच्चे तेल और LNG आपूर्ति का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है, जो वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए महत्वपूर्ण है। अमेरिका की इस मार्ग पर निर्भरता कम है।

Advertisement