ईरान ने इराक के पास तेल टैंकर 'सेफसी विष्णु' पर किया हमला, एक भारतीय की मौत
क्या है खबर?
ईरान ने बुधवार ओर गुरुवार की दरम्यानी रात इराक के तट पर 2 तेल टैंकरों पर हमला किया है। इसमें एक टैंकर अमेरिकी स्वामित्व वाला 'सेफसी विष्णु' था। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। ईरान के जवाबी हमलों ने पश्चिम एशिया में तनाव को और बढ़ा दिया है। हमले इराक के अल फाव बंदरगाह पर हुए हैं।
हमला
टैंकरों से तेल का रिसाव हुआ
हमले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें माल्टा के झंडे वाले जेफिरोस और मार्शल द्वीप समूह के झंडे वाले सेफसी विष्णु नाम के जहाजों पर भीषण विस्फोट और आग की लपटें दिख रही हैं। CNN का कहना है कि आग की लपटों से संकेत है कि टैंकरों से तेल का रिसाव हो रहा है। हमले से पहले ये दोनों जहाज एक-दूसरे के बगल में लंगर डाले खड़े थे।
हमला
इराकी तेल के लदे थे 4 लाख बैरल
शिप-ट्रैकिंग वेबसाइट टैंकर ट्रैकर.कॉम के मुताबिक, बताया जा रहा है कि जिन टैंकरों पर हमला हुआ है उसमें इराकी तेल के 4 लाख बैरल तक लदे हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, विस्फोटों के बाद क्षतिग्रस्त जहाजों से 38 विदेशी चालक दल के सदस्यों को बचाया गया है। सभी सुरक्षित हैं। बता दें कि सेफसी विष्णु जहाज का स्वामित्व अमेरिका स्थित कंपनी सेफसी ट्रांसपोर्ट इंक के पास है, जबकि जेफिरोस जहाज का संचालन ग्रीस स्थित एक कंपनी करती है।
ट्विटर पोस्ट
इराक के तट पर टैंकर पर हमला
JUST IN - American owned oil tanker struck by explosive drone boats near Iraqi waters, preliminary reports indicate — TankerTrackers pic.twitter.com/Tpu1tXje6u
— Disclose.tv (@disclosetv) March 11, 2026