LOADING...
ईरान का 3 खाड़ी देशों पर जवाबी हमला, बहरीन में अमेरिकी नौसेना मुख्यालय के पास धमाका
ईरान ने बहरीन में अमेरिकी नौसेना मुख्यालय के पास धमाका किया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

ईरान का 3 खाड़ी देशों पर जवाबी हमला, बहरीन में अमेरिकी नौसेना मुख्यालय के पास धमाका

लेखन गजेंद्र
Jul 09, 2026
09:07 am

क्या है खबर?

अमेरिका ने ईरान पर गुरुवार तड़के नए हवाई हमले किए हैं, जिसके जवाब में इस्लामिक देश ने भी 3 खाड़ी देशों को निशाना बनाया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने बहरीन, कुवैत और कतर में अमेरिकी ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है। बहरीन में कम से कम 2 बार सायरन बजे, जहां अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े का मुख्यालय स्थित है। यहां धमाके की सूचना है। अभी कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं है।

हमला

ईरानी ड्रोन और मिसाइलों को रोका गया

कुवैत की सेना ने कहा कि वह ईरान से आने वाली ड्रोन और मिसाइलों को सक्रिय रूप से रोक रही है। कुवैत के कैमो आरिफजान और अली अल सलेम, बहरीन के जुफैर और शेख ईसा को निशाना बनाया गया था। IRGC ने कहा कि ये हमले नवीनतम अमेरिकी हमलों के दंडात्मक जवाब के पहले चरण में किए गए थे, जो अमेरिकी हमलों के कुछ घंटों बाद उसकी नौसेना और अंतरिक्ष बलों ने एक संयुक्त मिसाइल और ड्रोन अभियान चलाया था।

शर्त

ईरान ने कहा- उसकी शर्तों पर खुलेगा होर्मुज

IRGC ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी हमले दोहराए गए तो उनकी जवाबी कार्रवाई क्षेत्र के अन्य ठिकानों तक विस्तारित होगी। ईरानी शीर्ष वार्ताकार और ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गलिबाफ ने एक्स पर लिखा, 'अमेरिका अभी तक यह नहीं समझा कि धमकाने और वादा तोड़ने के गंभीर परिाम होते हैं। मैं साफ कह दूं, जैसा करोगे, वैसा पाओगे। बात को घुमा-फिराकर मत बोलो वरना तुम और डूब जाओगे। होर्मुज सिर्फ ईरानी इंतजामों से खुलेगा, अमेरिकी धमकियों से नहीं।'

Advertisement

हमला

ईरान पर हमले के बाद तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि

रॉयटर्स के अनुसार, ईरान के खिलाफ अमेरिकी हमलों से संघर्ष के शीघ्र समाधान की उम्मीदें कम होने के कारण तेल की कीमतों में उछाल आया है। ब्रेंट क्रूड वायदा में 78 सेंट या 1 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 78.8 डॉलर (करीब 7,531 रुपये) प्रति बैरल पर पहुंच गया है। इसी तरह, अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट वायदा (WTI) में 74 सेंट या 1.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 74.26 (करीब 7,097 रुपये) डॉलर प्रति बैरल पर स्थिर हुआ।

Advertisement

हमला

अमेरिका ने किया ईरान पर बड़ा हमला

ईरान द्वारा होर्मुज के पास 3 वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमेरिकी सेना ने बुधवार को ईरान के 80 ठिकानों पर हमला किया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध विराम रद्द करने की बात कहने के बाद गुरुवार तड़के बुशहर, चाबहार, बंदर अब्बास, सीरिक और कोनारक समेत कई शहरों में सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर धमाके किए गए। ईरान के नियंत्रण वाले द्वीपों, रेलवे पुल और हवाई अड्डों के आसपास को भी निशाना बनाया गया।

ट्विटर पोस्ट

ईरान का बहरीन पर हमला

Advertisement