ईरान ने अमेरिका-इजरायल के साथ युद्ध समाप्ति के लिए 3 शर्तें रखी, जानिए क्या हैं ये
क्या है खबर?
पश्चिमी एशिया में भीषण तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध समाप्ति के लिए 3 शर्तें रखी हैं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने कहा कि संघर्ष तभी समाप्त हो सकता है जब कुछ मांगें पूरी हों। उन्होंने कहा कि अगर ईरान के वैध अधिकारों को मान्यता दी जाए, हर्जाने का भुगतान किया जाए और ईरान के खिलाफ भविष्य में किसी प्रकार के हमले न करने की गारंटी दी जाती है तो युद्ध रुक सकता है।
शर्त
रूस और पाकिस्तान के नेताओं से बात करने के बाद पेजेश्कियन ने रखी शर्त
राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने रूस और पाकिस्तान की सरकारों से बातचीत के बाद एक्स पर लिखा, 'इस इलाके में शांति और अमन के लिए ईरान के कमिटमेंट का अनाउंसमेंट करते हुए, मैंने इस बात पर ज़ोर दिया कि ज़ायोनी शासन और अमेरिका के युद्ध-प्रोत्साहन से शुरू हुए युद्ध को खत्म करने का एकमात्र तरीका ईरान के पक्के अधिकारों को मानना, हर्जाना देना, और उनके अटैक को दोबारा होने से रोकने के लिए एक पक्की अंतरराष्ट्रीय गारंटी है।'
शर्त
13वें दिन में पहुंचा युद्ध
अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर युद्ध शुरू किया था। इसमें सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत 1,200 से अधिक लोगों की मौत हुई है। मीनाब में छात्राओं के स्कूल में अमेरिका के मिसाइल हमले की निंदा हो रही है। इसमें 165 छात्राओं की मौत हुई है। यह युद्ध 13वें दिन में प्रवेश कर चुका है। ईरान ने खाड़ी देशों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल आपूर्ति प्रभावित है।