LOADING...
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्किया ने इस्तीफा देने की पेशकश की, IRGC से मतभेद की खबरें- रिपोर्ट
ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्किया ने इस्तीफा देने की पेशकश की है

ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्किया ने इस्तीफा देने की पेशकश की, IRGC से मतभेद की खबरें- रिपोर्ट

लेखन आबिद खान
Jun 01, 2026
12:18 pm

क्या है खबर?

अमेरिका-इजरायल से युद्ध के बीच ईरान के शीर्ष नेतृत्व में मतभेद की खबरें हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्किया ने सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कहा जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से मतभेद के चलते पेजेश्किया ने ये कदम उठाया है। हालांकि, अभी तक पेजेश्किया ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

रिपोर्ट

रिपोर्ट में दावा- IRGC के नियंत्रण से नाराज हैं पेजेश्किया

ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पेजेश्किया ने आरोप लगाया है कि देश की सत्ता पर अब पूरी तरह IRGC के कमांडरों का नियंत्रण है। कथित तौर पर उन्होंने कहा कि चुनी हुई सरकार को देश की महत्वपूर्ण निर्णय लेने की प्रक्रियाओं से प्रभावी रूप से बाहर कर दिया गया है और इस स्थिति से उत्पन्न शून्य ने IRGC के भीतर कट्टरपंथी गुटों को सत्ता पर नियंत्रण करने में सक्षम बना दिया है।

खंडन

राष्ट्रपति कार्यालय ने खबर को मनगढंत बताया

ईरान के राष्ट्रपति कार्यालय के सैयद मेहदी तबताबाई ने सोशल मीडिया पर कहा कि पेजेश्किया जनता की सेवा करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, 'बदनाम विदेशी नेटवर्क द्वारा फैलाई जा रही अफवाहें पहले के हास्यास्पद मीडिया खेलों की ही एक कड़ी हैं। उन्होंने वास्तविकता के स्थान पर अपनी मनगढ़ंत बातें प्रकाशित की हैं। राष्ट्रपति जनता की सेवा से पीछे नहीं हटेंगे, ठीक उसी तरह जैसे ईरानी राष्ट्र एकजुटता और प्रतिरोध से पीछे नहीं हटेगा।'

Advertisement