ईरानी राष्ट्रपति ने कहा- सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ
क्या है खबर?
अमेरिका और इजरायल के साथ दो मोर्चों पर लड़ रहे ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई को लेकर कई खबरें आ रही हैं, जिसके बाद ईरानी राष्ट्रपति ने सफाई दी है। राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे खबर मिली है कि मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। मैंने कुछ परिचित मित्रों से पूछा। उन्होंने मुझे बताया कि, ईश्वर का शुक्र है, वह सुरक्षित हैं।"
सफाई
IRGC के दबाव में नियुक्त हुए हैं मोजतबा
ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल हमले में मौत के बाद हाल में मोजतबा का चुनाव किया गया है। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने मोजतबा को नए सर्वोच्च नेता के रूप में नियुक्त करने के लिए दबाव डाला है, क्योंकि वे उनकी कट्टरपंथी नीतियों का समर्थन करने के पक्ष में खड़े हो सकते हैं। मोजतबा की नियुक्ति से IRGC काफी मजबूत हुई है।
नियुक्ति
चीन और रूस ने मोजतबा का समर्थन किया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोजतबा को एक संदेश भेजते हुए उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और विश्वास जताया कि मोजतबा अपने पिता की विरासत को सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगे और कठिन चुनौतियों का सामना करते हुए ईरानी जनता को एकजुट करेंगे। चीन ने भी मोजतबा की नियुक्ति का समर्थन करते हुए कहाकि यह ईरान के संविधान के अनुरूप है और वह ईरान के नए सर्वोच्च नेता को निशाना बनाने के किसी भी प्रयास का विरोध करता है।