ईरान ने माइक्रोसॉफ्ट और गूगल समेत कई अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमले की चेतावनी दी
क्या है खबर?
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान ने अब गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी तमाम अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनियों को निशाने पर लिया है। अल जज़ीरा के मुताबिक, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से संबद्ध तसनीम समाचार एजेंसी ने अमेरिकी तकनीकी कंपनियों के प्रमुख कार्यालयों और बुनियादी ढांचों की एक सूची जारी की है। ईरान का आरोप है कि इनके संबंध इजरायल से हैं और इनकी तकनीक का इस्तेमाल सैन्य कार्यों में किया गया है।
चेतावनी
ईरान के नए लक्ष्य
रिपोर्ट में इन स्थानों को 'ईरान के नए लक्ष्य' के रूप में वर्णित किया गया है। स सूची में माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, IBM, ओरेकल और पलान्टिर टेक्नोलॉजीज जैसी कंपनियों से द्वारा संचालित क्लाउड-आधारित सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले बुनियादी ढांचे शामिल हैं। इन दावों को वैश्विक पूंजी बाजार मंच द कोबेसी लेटर ने भी साझा किया है। बताया गया है कि इसमें कई कंपनियों के बुनियादी ढांचा इजरायल, दुबई और अबू धाबी में है।
आग
UAE के अमेजन डेटा सेंटर में आग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले हफ्ते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) डेटा सेंटर सुविधा में 'वस्तुओं के टकराने' के बाद अमेजन की क्लाउड यूनिट अस्थायी रूप से बंद हो गई है। अमेजन वेब सेवा ने पुष्टि की थी कि 1 मार्च को सुबह साढ़े 4 बजे उपलब्धता क्षेत्र में वस्तुओं के टकराने से चिंगारी उठी थी और आग लग गई थी। बता दें कि ईरान खाड़ी देशों में लगातार बुनियादी ढांचे को निशाना बना रहा है।